कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने घोषित की उम्मीवारों की पहली सूची, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
![कांग्रेस ने घोषित की उम्मीवारों की पहली सूची, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी](https://image.uttarpradeshtimes.com/congress-first-list-lok-sabha-election-47967.jpg)
Mar 08, 2024 19:50
Mar 08, 2024 19:50
- कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली सूची
- पहली लिस्ट में 39 कैंडिडेट के नाम
- राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव
लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
वायनाड : राहुल गांधी
तिरुवनन्तपुरम : शशि थरूर
जांजगीर-चांपा : शिवकुमार डहरिया
कोरबा : ज्योतसना महंत
राजनंदगांव : भूपेश बघेल
दुर्ग : राजेंद्र साहू
रायपुर : विकास उपाध्याय
महासमुंद : ताम्रध्वज साहू
कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची...@INCIndia #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/nEuk4MkDhu
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) March 8, 2024
उत्तर प्रदेश का एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं
कांग्रेस ने शुक्रवार को जिन 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, उसमें से एक भी उत्तर प्रदेश से नहीं है। पार्टी ने राहुल गांधी को वायनाड से लड़ाने का फैसला किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से एक भी उम्मीदवार का नाम न घोषित होने पर ये सस्पेंस बना हुआ है कि राहुल अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
कांग्रेस ने गिनाए 2024 के लिए वादे
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि 'हम सत्ता में आने के बाद केंद्र में 30 लाख नौकरियां देंगे। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप की गारंटी पर एक्ट बनाया जाएगा।' वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को लेकर सजग है और इसके रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।
Also Read
![विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-04t233520892-93730.jpg)
4 Jul 2024 11:39 PM
टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का मुंबई में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। टीम के सदस्यों ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों का सैलाब मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक रहा। और पढ़ें