गणतंत्र दिवस 2024 : 26 जनवरी के दिन मेट्रो से करना है सफर? जरूर जाने लें टाइमिंग और फ्री टिकट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

26 जनवरी के दिन मेट्रो से करना है सफर? जरूर जाने लें टाइमिंग और फ्री टिकट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
Uttar Pradesh Times | दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में किया परिवर्तन

Jan 26, 2024 09:07

रिपब्लिक डे के मौके पर परेड के कारण दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में कुछ परिवर्तन किया है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हैं, तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें।

Jan 26, 2024 09:07

Short Highlights
  • 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है भारत
  • दिल्ली मेट्रो ने किया समय-सारिणी में बदलाव
  • 26 जनवरी के लिए मेट्रो लागू होंगे ये नियम
New Delhi : 26 जनवरी 2024 को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। 26 जनवरी की परेड देखने के लिए कई लोग मेट्रो से ही कर्तव्य पथ तक जाएंगे। साथ ही कई ऐसे भी होंगे, जिन्हें रोजमर्रा की तरह अपने कामों के लिए मेट्रो में सफर करना होगा। ऐसे सभी लोगों को 26 जनवरी के लिए दिल्ली मेट्रो के नियमों में हुए बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए।

सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी मेट्रो
दिल्ली मेट्र्रो की सेवाएं 26 जनवरी के दिन सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड देखने जाने के लिए लोग मेट्रो की टाइमिंग के अनुसार अपनी योजना बना सकते हैं। स्टेशनों पर सुबह 4 से सुबह 6 बजे तक 30-30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो अपनी नियमित रूटीन पर चलेगी।
 
परेड के दौरान बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन
सुरक्षा के मद्देनजर परेड के दौरान केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे से एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा। अन्य सभी रूटों और मेट्रो स्टेशनों पर सभी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह ही चलती रहेंगी। इसके अलावा राजधानी के 4 बड़े रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

मेट्रो में सफर के लिए मिलेगी फ्री टिकट
26 जनवरी के दिन परेड देखने जाने वाले यात्रियों के लिए फ्री टिकट की सुविधा का भी इंतजाम किया गया है। मेट्रो स्टेशनों पर गणतंत्र दिवस की टिकट और सरकारी आईडी दिखाकर यात्री फ्री यात्रा का कूपन प्राप्त कर सकते हैं। ये कूपन वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होगा। इस दौरान मेट्रो के अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए अनाउंसमेंट भी की जाएगी।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें