Kisan Mahapanchayat : यूपी समेत कई राज्यों के किसान पहुंच रहे दिल्ली, राकेश टिकैत के बेटे को हाईवे पर रोका तो लग गई हुक्का चौपाल

यूपी समेत कई राज्यों के किसान पहुंच रहे दिल्ली, राकेश टिकैत के बेटे को हाईवे पर रोका तो लग गई हुक्का चौपाल
UPT | Kisan Mahapanchayat

Mar 14, 2024 13:28

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज गुरुवार को देशभर के किसानों की महापंचायत है। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा और...

Mar 14, 2024 13:28

News Delhi News : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज गुरुवार को देशभर के किसानों की महापंचायत है। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। कई बड़े नेता और किसान कल रात ही पहुंच गए थे। आपको बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।

बता दें कि इन सबके बीच नोएडा-गाजियाबाद में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर 3 कंपनी PAC तैनात की गई। इसके अलावा मेरठ में कई किसानों को नजरबंद भी कर दिया गया है। वहीं डासना में भी आधी रात ट्रेन को रोका गया। इसके विरोध में किसानों ने ट्रैक जाम करने की कोशिश की, लेकिन बाद में ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया।

हाईवे पर लगाई हुक्का चौपाल
आपको बता दें कि किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए कन्नौज में भाकियू जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान को दिल्ली जाते समय नजरबंद किया गया है। इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत को पुलिस ने दिल्ली जाते वक्त काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया है। किसानों ने टोल प्लाजा के पास ही दरी बिछा ली और चौपाल लगा ली है, वहीं हुक्का शुरू हो गया।

Also Read

यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

8 Jul 2024 06:25 PM

लखनऊ यूपी@7 : यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News: विवादित ‘नीट-यूजी’परिक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। वहीं प्रदेश में हुए हाथरस कांड में मारे गए 121 परिजनों के लिए उन्होंने 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। चंद्रशेखर के सड़क पर नमाज संबंधी बयान पर इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी ... और पढ़ें