Lucknow News : अपने बयान से पलटे पूर्व मंत्री मोती सिंह और भाजपा विधायक रमेश मिश्र, जानें अब क्या बोले

अपने बयान से पलटे पूर्व मंत्री मोती सिंह और भाजपा विधायक रमेश मिश्र, जानें अब क्या बोले
UPT | विधायक रमेश मिश्र और पूर्व मंत्री मोती सिंह।

Jul 14, 2024 02:22

विधायक रमेश मिश्र ने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि 2027 में भाजपा की सरकार बनती नहीं दिख रही। इसके बाद शनिवार को उन्होंने कहा कि 2027 में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Jul 14, 2024 02:22

Lucknow News : जौनपुर से भाजपा विधायक रमेश मिश्र व पूर्व मंत्री मोती सिंह पूर्व में दिए गए अपने विवादास्पद बयान से पीछे हट गए हैं। शुक्रवार को विधायक रमेश मिश्र ने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि 2027 में भाजपा की सरकार बनती नहीं दिख रही। इसके बाद शनिवार को उन्होंने कहा कि 2027 में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं मोती सिंह ने अपने बयान से पटलते हुए कहा कि कांग्रेस व सपा साजिश कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि भाजपा कितनी आगे बढ़ें। जो वीडिया क्लिप है। वह अधूरी है। अखिलेश यादव अपनी कमजोर स्थिति को छिपाने के लिए यह काम कर रहे हैं। भाजपा अगुवा है और आगे भी रहेगी। प्रशासनिक व्यवस्था व कानून व्यवस्था पर मेरे सामने कोई सवाल नहीं आया। जब आएगा तो उचित फोरम पर कहेंगे। 

रमेश मिश्रा ने जारी किया वीडियो
रमेश मिश्र ने भी शनिवार को अपना वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मेरा बयान तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगली बार भी बीजेपी सरकार आएगी। उसे कोई रोक नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी सरकार सबका साथ-सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। सपा के लोग जनता को गुमराह कर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब तीसमार खां बन रहे हैं। भाजपा की सरकार कोई रोक नहीं पाएगा। यह आम आम जनता जान गई है। 

विधायक रमेश मिश्रा ने पहले क्या कहा था
बदलापुर सीट से विधायक रमेश मिश्रा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में हमारी भाजपा सरकार की स्थिति बहुत ही खराब है और यह स्थिति आने वाले 2027 के चुनाव तक और भी खराब हो सकती है। इससे हमारी पार्टी के लिए सरकार बनाने की स्थिति में बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए पर जिस तरह से बात कर रही हैं उससे लोगों में व्यापक तौर पर भ्रामक स्थिति पैदा कर दी है। वर्तमान हालात में बीजेपी की सरकारी स्थिति बहुत खराब है और इसे सुधारने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी जताया कि बीजेपी के कोर वोटर और जनता चाहते हैं कि 2027 में बीजेपी फिर से सरकार बने और इसलिए नेतृत्व को बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है।

मोती सिंह ने पहले क्या कहा था 
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि थानों और तहसीलों में ऐसा भ्रष्टाचार उन्होंने अपने चार दशक से ज्यादा के राजनैतिक जीवन में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के थानों और तहसीलों का भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए, तभी मतदाताओं का असली सम्मान होगा।

Also Read

बोरिंग नोट्स को पॉडकास्ट में बदल देगा, जानिए कैसे करता है काम

12 Sep 2024 05:34 PM

नेशनल AI के नए टूल से आसान होगी पढ़ाई : बोरिंग नोट्स को पॉडकास्ट में बदल देगा, जानिए कैसे करता है काम

Google ने अपने नोट टेकिंग एप, NotebookLM में एक नए और अनूठे फीचर का ऐलान किया है, जो आपके रिसर्च नोट्स को ऑडियो पॉडकास्ट में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। और पढ़ें