Google Maps का बड़ा अपडेट : मेट्रो टिकट बुकिंग, ईवी चार्जिंग जानकारी और बेहतर फ्लाईओवर नेविगेशन, रिलीज हुआ नया अपडेट

मेट्रो टिकट बुकिंग, ईवी चार्जिंग जानकारी और बेहतर फ्लाईओवर नेविगेशन, रिलीज हुआ नया अपडेट
UPT | गूगल मैप्स से बुक करें मेट्रो टिकट

Jul 25, 2024 14:38

गूगल ने अपने गूगल मैप्स के लिए एक साथ कई सारे अपडेट जारी किए हैं। जिनमें से कुछ विशेष रूप से भारत के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

Jul 25, 2024 14:38

Google Maps : गूगल ने अपने गूगल मैप्स (Google Maps) के लिए एक साथ कई सारे अपडेट जारी किए हैं। जिनमें से कुछ विशेष रूप से भारत के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन अपडेट में फ्लाईओवर नेविगेशन में सुधार शामिल है,  गूगल मैप्स के साथ अब आपको फ्लाईओवर पर दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा गलियों के व्यू को पहले के मुकाबले सटीक किया गया है। एक अपडेट सार्वजनिक परिवहन से संबंधित है, जिसमें गूगल मैप्स के माध्यम से सीधे मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा शामिल है। यह नया फीचर यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना आसान बनाएगा और समय बचाएगा। 

ये भी पढ़ें : UP Police Bharti Exam Date : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित, यहां जानें पूरी डिटेल

गूगल मैप्स रास्ता देखना हुआ आसान
गूगल मैप्स के नए अपडेट ने फ्लाईओवर नेविगेशन को बेहतर बनाया है। अब यह एप्लिकेशन स्पष्ट रूप से बताएगा कि यात्रियों को फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे से। यह सुविधा शुरू में 40 भारतीय शहरों में उपलब्ध होगी और बाद में पूरे देश में विस्तारित की जाएगी। यह अपडेट उन समस्याओं का समाधान करता है जो पहले फ्लाईओवर के मार्गदर्शन में आती थीं। 


गूगल मैप्स से पता लगेगा ईवी चार्जिंग
गूगल मैप्स ने भारत में एक नया फीचर पेश किया है जो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अब उपयोगकर्ता गूगल मैप्स पर ही ईवी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। शुरुआत में लगभग 800 ई-चार्जिंग स्टेशन सूचीबद्ध किए गए हैं। इस सुविधा की विशेषता यह है कि यह चार्जिंग के प्रकार के बारे में भी बताएगी। साथ ही, उपयोगकर्ताओं को पहले से ही पता चल जाएगा कि चार्जिंग स्टेशन कार्यरत है या नहीं। यह फीचर पहली बार भारत में शुरू किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें : Raebareli News : फर्जी सर्टिफिकेट से बांग्लादेशियों को नागरिकता दिलाने की साजिश, ऐसे खुला राज...

गूगल मैप्स से बुक करें मेट्रो टिकट
गूगल मैप्स ने एक बड़ा अपडेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर जारी किया है। गूगल मैप्स से ही मेट्रो टिकट की बुकिंग की सुविधा दे दी है, हालांकि फिलहाल इसे केवल कोच्ची और चेन्नई मेट्रो के लिए ही जारी किया गया है यानी फिलहाल आप सिर्फ इन्हीं दो मेट्रो का टिकट गूगल मैप्स से बुक कर सकते हैं। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है। धीरे-धीरे इसे अन्य मेट्रो के लिए जारी किया जाएगा।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें