UP Police Exam Cancelled : क्या आपने भी दिया था कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा तो अब करना होगा ये काम

क्या आपने भी दिया था कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा तो अब करना होगा ये काम
UPT | UP Police Exam Cancelled

Feb 24, 2024 17:09

यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से ही पेपर लीक होने के हजारों दावे सामने आए लेकिन पहले भर्ती बोर्ड ने इन दावों को नहीं माना...

Feb 24, 2024 17:09

Lucknow News : योगी सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस भर्ती एग्जाम में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बता दें कि यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से ही पेपर लीक होने के हजारों दावे सामने आए लेकिन पहले भर्ती बोर्ड ने इन दावों को नहीं माना तो अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। इसके बाद बोर्ड ने लोगों से आपत्तियां मंगाईं तो बोर्ड को 1500 के करीब आपत्तियां मिलीं। इसके बाद सरकार ने भर्ती परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया है।
इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इस परीक्षा में बैठे 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का क्या होगा? जिन्होने अपना समय बर्बाद किया, पैसे खर्च कर परीक्षा देने गए उन्हें बदलें में क्या मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 6 लाख अभ्यर्थी तो दूसरे राज्यों के भी थे।

जानिए पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को क्या करना होगा
6 महीने करें वेट
  • सरकार ने दावा किया है कि अब इस परीक्षा को दोबारा 6 महीने के भीतर ही कराया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को इस बीच सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर रखनी होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ है, इसे सेव कर लें।
  • इसके अलावा आप यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर भी नजर रख सकते हैं। एक्स पर इसे आप @upprpb हैंडल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें