Intimate Hygiene : गर्मियों में अपने आपको ऐसे रखें इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी समास्यों दूर, तो जान ले इसका निवारण

गर्मियों में अपने आपको ऐसे रखें इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी समास्यों दूर, तो जान ले इसका निवारण
UPT | Tips For Intimate Hygiene

Apr 01, 2024 19:51

गर्मियों के दिन आ गए है। जिसके चलते महिलाओं को इस मौसम में अधिक परेशानी होती हैं। क्योंकि कई बार ज्यादा पसीना आने की वजह से वह वेजाइनल इंफेक्शन से जूझती हैं...

Apr 01, 2024 19:51

Tips For Intimate Hygiene : गर्मियों के दिन आ गए हैं। इसके चलते महिलाओं को इस मौसम में अधिक परेशानी होती है। क्योंकि कई बार ज्यादा पसीना आने की वजह से वह वेजाइनल इंफेक्शन से जूझती हैं और इस विषय में वे खुलकर बात भी नहीं कर पाती हैं। इस मौसम में उन्हें कई तरह के इन्फेक्शन का सामना करना पड़ता है। जिसमें सबसे ज्यादा इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी समास्यों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, गर्मियों में उनको उस एरिया में ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण कई तरह के प्रोब्लेम्स होने लग जाती है। जिसके लिए  मार्केट में तमाम तरह के इंटिमेट वॉश भी अवेलेबल है। जिसे आजकल महिलाएं रोज इस्तेमाल करती है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या इंटरनेट वॉश का रोजाना इस्तेमाल हमारे शरीर और इंटिमेट एरिया के लिए सही है। आज के इस रिपोर्ट में हम आपको इसी बात से रूबरू कराएंगे। 

फेमिनिन वॉश क्या है?
जैसे कि आपको नाम से ही पता चल रहा होगा कि इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल अंतरंग अंगों के लिए किया जाता है। जिससे इंटिमेट एरिया की सफाई की जा सके। ऐसे में सभी महिलाएं अपनी स्वच्छता के लिए इसका उपयोग करती हैं। बस इतना हे नहीं अपने आपको को संक्रमण, दुर्गंध से दूर रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल करती है। बता दें, इंटिमेट वॉश का आविष्कार इस तरह से किया गया है, जिससे योनि का प्राकृतिक पीएच संतुलित रहें। जिस वजह से कभी-कभी डॉक्टर्स भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें वजाइना की ऊपरी सतह को इंटरनेट वॉश से साफ करना उचित है। लेकिन वजाइना के अंदर की त्वचा को एडमिट वॉश से साफ करना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि वजाइना के अंदर अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो योनी को प्राकृतिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए होते हैं। इंटिमेट वॉश का वजाइना के अंदर इस्तेमाल करने से व प्राकृतिक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जिससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता हैं।

क्या रोजाना फेमिनिन वॉश का इस्तेमाल करना सही है?
जरूरी नहीं है की जिस तरह आप नहाते समय रोजाना साबुन या शॉवर जेल का इस्तेमाल करते हैं। उस तरह इंटिमेट वॉश का भी इस्तेमाल करें। क्योंकि हमारे वजाइना के अंदर अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो योनी को प्राकृतिक तौर पर स्वस्थ रखते है। लेकिन अगर रोजाना इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करेंगे तो योनि के बैक्टीरिया जो प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हैं वो खत्म हो जाते हैं। इससे फिर  योनि में जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, वैकल्पिक दिनों पर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ये हमारी त्वचा को एलर्जी से बचाता है। इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने की कोई उचित उम्र नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि जब लड़की के पीरियड शुरू हो जाए तो उसको इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल भी शुरू कर देना चाहिए।

इंटिमेट वॉश के साइड इफेक्ट
 वैसे तो इंटिमेट वॉश को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन कुछ महिलाएं इंटिमेट वॉश के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट जैसी परेशानियों को भी झलती है। इन साइड इफेक्ट्स में जलन, खुजली, ड्राइंग या फिर एलर्जी जैसी समस्याएं शामिल है। इसकी वजह इंटिम्ट वॉश में पाए जाने वाली केमिकल या फिर सुगंध हो सकते हैं। साथ ही इस वॉश का इस्तेमाल आपकी योनि में प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ देता है। अगर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने के बाद ऊपर बताए गए लक्षणों का आप किसी का भी सामना करते हैं। तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read

हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

7 Jul 2024 06:00 PM

लखनऊ यूपी@7 : हाथरस कांड में नया खुलासा, जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर चिट्ठी लिखी है। वहीं सरकार दूसरी तरफ रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है क्यों... और पढ़ें