Loksabha Election 2024 : हेमा मालिनी ने मुंबई में किया मतदान, मथुरा लोकसभा सीट से हैं भाजपा की उम्मीदवार 

हेमा मालिनी ने मुंबई में किया मतदान, मथुरा लोकसभा सीट से हैं भाजपा की उम्मीदवार 
UPT | हेमा मालिनी ने मुंबई में किया मतदान

May 20, 2024 13:43

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है , जहां हेमा मालिनी ने अपना कीमती मत दिया वहीं अभिनेता धर्मेंद्र ने भी किया मतदान…

May 20, 2024 13:43

Short Highlights

 

  • लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान आज 
  • हेमा मालिनी ने मुंबई में किया मतदान 
  • मथुरा लोकसभा सीट से है भाजपा की उम्मीदवार
Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जिनमें कई बड़ी हस्ती भी इस लोकसभा पर्व का हिस्सा बनीं और अपना कीमती मत दिया।

इसी कड़ी में मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भी मुंबई में वोट दिया। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है। इसमें उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई, दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई और उत्तर मध्य मुंबई की सीटें शामिल हैं। 
  मुंबई में अभिनेता धर्मेंद्र ने किया मतदान , कही ये बड़ी बात
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अभिनेता धर्मेंद्र भी वोट देने पहुंचे। वहीं पत्रकारों के वोट के अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा, "जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत कैसे आगे ले जाना है, मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं। 
 

Also Read

देशभर में कॉमन बिल्डर बायर एग्रीमेंट बनाना जरूरी

8 Jul 2024 03:59 PM

नेशनल बिल्डरों की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : देशभर में कॉमन बिल्डर बायर एग्रीमेंट बनाना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार कहा कि बिल्डरों की ओर से खरीदारों पर थोपी जाने वाली शर्तों को नियंत्रित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी नियम की आवश्यकता है। पूरे देश में बिल्डर और प्रॉपर्टी खरीददारों के बीच डील के लिए एकसमान यानी कॉमन बिल्डर बायर एग्रीमेंट के नियम होना चाहिए।  और पढ़ें