राज्यसभा चुनाव के बाद डैमेज कंट्रोल : इस्तीफे की खबरों के बीच आया हिमाचल के सीएम का बयान- 'संपर्क में भाजपा के विधायक'

इस्तीफे की खबरों के बीच आया हिमाचल के सीएम का बयान- 'संपर्क में भाजपा के विधायक'
UPT | हिमाचल के सीएम ने इस्तीफे की खबर को बताया अफवाह

Feb 28, 2024 14:17

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने अपनी इस्तीफे की खबर को अफवाह बता दिया है। उन्होंने भाजपा के विधायकों के संपर्क में होने का भी दावा किया। आपको बता दें कि हिमाचल में सरकार होने के बाद भी कांग्रेस राज्यसभा की सीट नहीं जीत पाई।

Feb 28, 2024 14:17

Short Highlights
  • सीएम सुक्खू का इस्तीफे से इंकार
  • इस्तीफे की खबर को बताया अफवाह
  • कैबिनेट मंत्री ने सुबह दिया था इस्तीफा
New Delhi : हिमाचल प्रदेश की 1 सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में हुई सुक्खू सरकार की किरकिरी के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल के मोड में है। सियासी गलियारों में सुबह से ही इस बात की चर्चा चल रही थी कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इसके बाद दोपहर में सुक्खू ने खुद सामने आकर इसका खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरे 5 साल चलेगी और भाजपा के कई विधायक भी उनके संपर्क में हैं।

क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू?
सीएम सुक्खू ने कहा कि 'न तो मुझसे किसी ने इस्तीफा मांगा, न ही मैंने कोई पेशकश की। हम अपना बहुमत भी साबित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी तड़प क्यों रही है? अभी हमारा बजट पास होना है, उसमें वोटिंग करवाइए. जो उनके साथ गए हैं, वो भी हमारे संपर्क में हैं। वो किसके पक्ष में वोटिंग करते हैं, ये तो अभी सामने नजर आएगा। मैं निश्चित तौर पर दावे के साथ कह सकता हूं कि आज जो बजट है, उसमें कांग्रेस की जीत होगी।'

'सभी विधायकों की शिकायत सुनेंगे'
सुक्खू के डैमेज कंट्रोल की कोशिश के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी सामने आए। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस अध्यक्ष से आज सुबह बात हुई है। उन्होंने कहा कि आप सभी विधायकों से मिलें, उनको सुनें। जो उनकी शिकायतें हैं, जो मांगें है। क्रॉस वोटिंग हो गई है, लेकिन अब उससे आगे की बात सोचनी है। ये जो क्रॉस वोटिंग को लेकर एक साजिश रची जा रही है कि कांग्रेस सरकार को गिराया जाए, इस ऑपरेशन लोटस को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएं, इस पर चर्चा हुई है।'

कैबिनेट मंत्री ने दिया था इस्तीफा
बुधवार की सुबह हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वह सुक्खू सरकार में पीडब्लयूडी मंत्री थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके लिए पद मायने नहीं रखता। उधर बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद से ही कांग्रेस हाईकमान सीएम सुक्खू से नाराज है।

Also Read

नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

20 Sep 2024 11:59 AM

नेशनल इंस्टाग्राम के बदले नियम : नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है, खासकर उन किशोरों के लिए जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। मेटा ने इंस्टाग्राम पर किशोरों के अनुभव को सुरक्षित और निजी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। और पढ़ें