आइसक्रीम में मिली अंगुली को लेकर बड़ा खुलासा : DNA रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

DNA रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
UPT | Icecream Human Finger Controversy

Jun 30, 2024 13:58

पुलिस ने ये पता लगा लिया है आइसक्रीम में किस व्यक्ति की अंगुलि मिली थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जुटकर फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार...

Jun 30, 2024 13:58

Short Highlights
  • मुंबई पुलिस ने फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है
  • अंगुली का टुकड़ा पुणे के फॉर्च्यून कंपनी में काम करने वाले असिस्टेंट ऑपरेटर मैनेजर का था
New Delhi News : मुंबई में एक आइसक्रीम में अंगुली मिलने की घटना ने लोगों को चौंका दिया था। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसके अनुसार, पुलिस ने ये पता लगा लिया है आइसक्रीम में किस व्यक्ति की अंगुलि मिली थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जुटकर फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार, आइसक्रीम में मिली अंगुली के मालिक का पता लगा लिया गया है।

पता चल गया किसकी अंगुली थी
जानकारी के अनुसार, आइसक्रीम में मिली अंगुली का टुकड़ा पुणे के फॉर्च्यून कंपनी में काम करने वाले असिस्टेंट ऑपरेटर मैनेजर ओमकार पोटे की थी। यह घटना 11 मई 2024 को हुई, जब आइसक्रीम पैकिंग के दौरान ओमकार की दाहिने हाथ की मध्य अंगुली कट गई। इस दौरान, उचित निरीक्षण के बिना ही आइसक्रीम को पैक कर दिया गया। यह लापरवाही अत्यंत गंभीर मानी जा रही है।
 
लोगों में डर और आक्रोश
इस मामले के बाद मुंबई पुलिस ने फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ लापरवाही करने का दर्ज किया मामला। कंपनी में इस मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। वहीं इस घटना के बाद लोगों के मन में ऑनलाइन फूड मंगवाने को लेकर डर और आशंका फैल गई है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी इन सब घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग ऐसे मामलों पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 

आइसक्रीम में मिली थी उंगली
गौरतलब है कि मुंबई के रहने वाले एक डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो के माध्यम से यम्मो आइसक्रीम की बटरस्कॉच कोन का ऑर्डर दिया था। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब फेराओ ने आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया तो उसके बाद उन्हें अपनी जीभ पर कुछ अजीब सा महसूस हुआ। जब उन्होंने देखा दो पाया की वो अजीब सी चीज़ कुछ और नहीं बल्कि एक 2 सेंटीमीटर लंबी उंगली थी। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर कि जिसमें आइसक्रीम में उंगली दिखाई दे रही थी। बाद में इस उंगली को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया गया।

Also Read

विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

4 Jul 2024 11:39 PM

नेशनल Team India Victory Parade : विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का मुंबई में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। टीम के सदस्यों ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों का सैलाब मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक रहा। और पढ़ें