भारत और फ्रांस मिलिट्री हार्डवेयर के को-डिजाइनिंग, को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन सहित इस क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पहचान करने के लिए औद्योगिक सहयोग...
India France Deals : मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर समेत डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप तक, भारत और फ्रांस के बीच अहम समझौते
Jan 27, 2024 15:35
Jan 27, 2024 15:35
डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप का किया स्वागत
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा औद्योगिक सहयोग विशेष रूप से डिजाइन स्टेज न केवल युवाओं को रोजगार देता है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह वैज्ञानिक, तकनीकी क्षेत्र में व्यापक प्रगति का भी समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने 2047 में विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप को अपनाने का स्वागत किया। फ्रांस और भारत ने डिफेंस स्पेस पार्टनरशिप, सैटेलाइट लॉन्च, क्लीन एनर्जी में जॉइंट रिसर्च, हेल्थ केयर में सहयोग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सेक्टर में सहयोग पर भी समझौता किया है।
यहां मिलकर काम करेंगे दोनों देश
भारत और फ्रांस मिलिट्री हार्डवेयर के को-डिजाइनिंग, को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन सहित इस क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पहचान करने के लिए औद्योगिक सहयोग पर एक नया रोड मैप बनाने पर सहमत हुए हैं। दोनों देश संयुक्त रूप से एक मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टर बनाएंगे। साथ ही फ्रांसीसी इंजन निर्माता कंपनी सफरान भारत में लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए 100% टेक्नॉलाजी ट्रांसफर कर सकती है। साथ ही फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले भारतीय छात्रों के लिए शेंगेन वीजा की वैधता को पांच साल के लिए सक्रिय करने के भी समझौते पर पहुंचे हैं।
एच125 हेलीकॉप्टरों का भी होगा भारत में उत्पादन
रिपोर्ट की मानें तो टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर महत्वपूर्ण स्वदेशी और लोकलाइजेशन कम्पोनेंट के साथ भारत में एच125 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करने के लिए साझेदारी करेंगे। यह सरकार की "मेक इन इंडिया" पहल के तहत निजी क्षेत्र में भारत की पहली हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन होगी। भारत में बने पहले H125 हेलीकॉप्टर का उत्पादन 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। यही नहीं, फ्रांस भारत को लड़ाकू जेट इंजन डिजाइन और विकसित करने में मदद करने के लिए भी कदम बढ़ा सकता है।
Also Read
20 Sep 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें