सीमा हैदर की पिटाई सच या AI : ग्रेटर नोएडा में बवाल, लोग बोले इसे किसने पीटा? Video Viral...

ग्रेटर नोएडा में बवाल, लोग बोले इसे किसने पीटा? Video Viral...
UPT | सीमा हैदर की पिटाई सच या AI

Apr 08, 2024 17:45

सीमा हैदर आएदिन अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इसी वजह से वो दिन पर दिन मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरतीं रहती है। जिसके बाद सीमा हैदर की पकड़ सोशल मीडिया में मजबूत...

Apr 08, 2024 17:45

Greater Noida : सीमा हैदर आएदिन अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इसी वजह से वो दिन पर दिन मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरतीं रहती है। जिसके बाद सीमा हैदर की पकड़ सोशल मीडिया में मजबूत होती चली गयी। अब सीमा को भारत आये हुए एक साल हो गए हैं। लेकिन, अब भी बहुत से बड़े-बड़े मीडिया संस्थान सीमा के छोटे से छोटे सेलिब्रेशन को भी खूब दिखाते हैं। दूसरी तरफ लोग भी सीमा को देखना चाहते हैं। इसी बीच सीमा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा का मुंह सूजा हुआ है। आंख और फेस के कई हिस्सों में चोट के निशान दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीमा हैदर का 8 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी आंखों के नीचे गहरी चोंट है। जबड़े के नीचे भी चोट दिख रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर से बातचीत करने के बाद इस वीडियो को एआई जेनरेटेड (डीप फेक) बताया है। सीमा हैदर ने कहा कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया में सीमा सचिन के बीच मारपीट की खबरें वायरल हो रही हैं।

जानिए कब क्या हुआ सीमा और सचिन की लव स्टोरी में 
सीमा हैदर बीते 13 मई 2023 को नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। उसके बाद उन दोनों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 2 जुलाई 2023 की रात को मथुरा में गिरफ्तार किया। फिर दोनों को कोर्ट के सामने पेश किए गए और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है।

जानिए कैसे हुई सचिन और सीमा की मुलाकात
सीमा हैदर का निकाह 19 साल की उम्र में गुलाम हैदर से हुआ था। हालांकि, अभी उसकी उम्र 27 साल है। गुलाम हैदर और सीमा हैदर के चार बच्चे हैं। सीमा ने बताया कि उसका पति उसको छोड़कर सऊदी अरब भाग गया था। जिसके बाद वह अकेली हो गई थी। वह अपने जीवनसाथी की तलाश करने लगी। सीमा हैदर को पब्जी गेम खेलने का शौक था। पब्जी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन मीणा की मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला किया। सचिन के साथ आगे की जिन्दगी जीने के लिए सीमा अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई।

Also Read

अखिलेश यादव के यूपी STF पर की टिप्पणी, बुलडोजर पर चुप्पी

19 Sep 2024 07:58 PM

नेशनल हरियाणा में आकाश आनंद : अखिलेश यादव के यूपी STF पर की टिप्पणी, बुलडोजर पर चुप्पी

आकाश आनंद ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी कड़ी टिप्पणी की, यह कहते हुए कि बसपा-इनेलो गठबंधन हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है... और पढ़ें