जल्द लॉन्च होगा दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट : इसरो-नासा के साझा मिशन से बचेंगी करोड़ों जानें

इसरो-नासा के साझा मिशन से बचेंगी करोड़ों जानें
सोशल मीडिया | दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइ

May 02, 2024 15:20

इसरो और नासा के साझा मिशन के तहत दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट जल्द लॉन्च होने वाला है। इसका नाम निसार है। निसार का पूरा नाम नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार है।

May 02, 2024 15:20

Short Highlights
  • जल्द लॉन्च होगा निसार सैटेलाइट
  • इसरो-नासा का है संयुक्त साइंस मिशन
  • यह दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट
New Delhi : इसरो और नासा के साझा मिशन के तहत दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट जल्द लॉन्च होने वाला है। इसका नाम निसार है। निसार का पूरा नाम नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार है। अगर ये लॉन्च सक्सेसफुल रहा तो दुनियाभर में इससे करोड़ों जानें बचाई जा सकेंगी। इस सैटेलाइट के मई महीने में ही लॉन्च की संभावना है।

सबसे बड़ा संयुक्त साइंस मिशन
नासा ने निसार सैटेलाइट पिछले साल ही इसरो को सौंप दिया था। इसे लेने खुद इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी गए थे। इसे बनाने में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। ये  यह भारत और अमेरिका अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त साइंस मिशन है।
 
प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की कोशिश
निसार सैटेलाइट का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं से दुनिया को बचाने के लिए किया जाएगा। ये दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है। इसके जरिए बवंडर, तूफान, ज्वालामुखी, भूकंप, ग्लेशियरों का पिघलना समुद्री तूफान, जंगली आग, समुद्रों के जलस्तर में बढ़ोतरी समेत कई आपदाओं का अलर्ट मिलेगा। निसार स्पेस में धरती के चारों तरफ जमा हो रहे कचरे और धरती की ओर अंतरिक्ष से आने वाले खतरों की सूचना भी देता रहेगा।

कैसे करेगा काम?
इस सैटेलाइट में बड़ा सा मेन बेस होगा। इस बेस में ही कई इस्ट्रूमेंट फिट होंगे। इसमें एक आर्म होगा, जिसके ऊपर एक सिलेंडर लगा रहेगा। लॉन्चिंग के कुछ घंटों बाद ही ये सिलेंडर खुल जाएगा और उसमें से एंटीना जैसी एक छतरी निकलेगी। निसार सैटेलाइट से 240 किमी के क्षेत्रफल की साफ तस्वीरें ली जाएंगी। यह समय-समय पर तस्वीरें और आंकड़ें वैज्ञानिकों को मुहैया कराया रहेगा। इसे धरती का एक चक्कर पूरा करने में 12 दिन लगेंगे।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें