आज देश मनाएगा करवा चौथ का पर्व : 1 घंटा 16 मिनट तक रहेगा पूजा का मुहूर्त, अर्घ्य देते समय ध्यान रखें ये बात

1 घंटा 16 मिनट तक रहेगा पूजा का मुहूर्त, अर्घ्य देते समय ध्यान रखें ये बात
UPT | आज देश मनाएगा करवा चौथ का पर्व

Oct 20, 2024 14:52

आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

Oct 20, 2024 14:52

Short Highlights
  • आज देश मनाएगा करवा चौथ का पर्व
  • 1 घंटा 16 मिनट तक रहेगा पूजा का मुहूर्त
  • पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत
New Delhi : आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। त्यौहार से ठीक एक दिन पहले महिलाओं ने श्रृंगार के साथ-साथ व्रत से जुड़ी सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। आज हम आपको पूजा के मुहूर्त और अर्घ्य से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। 

पूजा के लिए 1 घंटे 16 मिनट
करवाचौथ व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाकर होती है। इस दिन सूरज निकलने से दो घंटे पहले सरगी खाई जाती है। इसे हमेशा सास अपनी बहू के लिए तैयार करती है। करवा चौथ में करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधि विधान से पूजा की जाती है। करवाचौथ के दिन पूजा के मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज ये मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। 



सुबह लग गयी थी भद्रा
कई बार त्यौहारों के दिन भद्रा का साया रहता है। आज करवाचौथ के दिन भी सुबह 6 बजकर 24 मिनट से सुबह के ही 6 बजकर 46 मिनट कर भद्रा रही थी। हालांकि यह केवल 21 मिनट के लिए ही रही। पूजा के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा। आपको बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं सरगी खाने के बाद पूरे दिन बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं। शाम को पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।

पूजा के समय ध्यान रखें बात
पूजा की थाली में छलनी, आटे का दीया, मेवे, मिठाई और पानी के दो लोटे जरूर होने चाहिए। सुहागन जिस चुन्नी को ओढ़कर कथा सुने उसी चुन्नी को ओढ़कर चंद्रमा को अर्घ्य दें। छलनी में दीया रखकर उसमें से चंद्रमा को देखें और फिर उसी छलनी से तुरंत अपने पति को देखें। चंद्रमा के पूजन के बाद खाना, कपड़े और दक्षिणा निकालकर अपने बड़ों को दें और फिर खाना खाएं। करवा चौथ के दिन लहसुन-प्याज वाला खाना नहीं बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल : हजारों लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth : सोने-चांदी के करवा से लेकर साड़ी-गहनों की जमकर बिक्री, 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Also Read

सपा ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा प्रत्याशी, बुधनी में त्रिकोणीय मुकाबला

21 Oct 2024 12:36 AM

नेशनल MP में इंडिया गठबंधन आमने-सामने : सपा ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा प्रत्याशी, बुधनी में त्रिकोणीय मुकाबला

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधनी में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतर रही हैं। इस बीच, इंडिया गठबंधन में फूट पड़ने की खबरें भी आई ... और पढ़ें