कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन : दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक लड़की घायल, तीर्थयात्रियों में मची अफरा-तफरी

दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक लड़की घायल, तीर्थयात्रियों में मची अफरा-तफरी
UPT | माता वैष्णो देवी

Sep 02, 2024 16:17

जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के तीर्थस्थल के मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक लड़की घायल हो गई।

Sep 02, 2024 16:17

UPT Desk News : जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के तीर्थस्थल के मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में भूस्खलन के कारण पहाड़ से भारी पत्थरों का गिरना शुरू हो गया, जिससे मार्ग पर चल रहे तीर्थयात्रियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक लड़की घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। यह घटना दोपहर करीब 2:35 बजे पांची नामक स्थान के पास हुई, जो माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर के मार्ग पर स्थित है। भूस्खलन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर नीचे आ गिरे, जिससे वहां मौजूद तीर्थयात्री घायल हो गए।

तीर्थयात्रियों में हड़कंप
भूस्खलन के दौरान तीर्थयात्रा कर रहे सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे। अचानक पत्थरों के गिरने से पैदल मार्ग पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल है, मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। घायल लड़की तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बचाव कार्य शुरू 
घटना के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त हुए लोहे की संरचना के हिस्सों को हटाने का काम शुरू किया। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ मार्ग को फिर से सुरक्षित बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

श्राइन बोर्ड का बयान 
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि "माता वैष्णो देवी मार्ग पर पत्थर गिरने की घटना हुई है। हमारी आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम इस दिशा में हर संभव कदम उठा रहे हैं।"
भूस्खलन से मार्ग की संरचना को भी नुकसान 
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के दौरान पैदल मार्ग पर स्थित ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और इसे ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी और अनहोनी का सामना न करना पड़े।

Also Read

वन नेशन-वन इलेक्शन पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

18 Sep 2024 06:29 PM

लखनऊ यूपी@7 : वन नेशन-वन इलेक्शन पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। सरकार अगले सत्र में इसके लिए बिल लेकर आएगी। वहीं कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा कानून-व्यवस्था व पुलिस उत्पीड़न और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेत... और पढ़ें