कुशा कपिला को रोस्ट किया, रेस्टोरेंट में मारा थप्पड़ : एल्विश यादव से जुड़े वो विवाद, जिसने बटोरी सुर्खियां

एल्विश यादव से जुड़े वो विवाद, जिसने बटोरी सुर्खियां
UPT | Elvish Yadav Controversy

Mar 17, 2024 18:41

नोएडा पुलिस ने रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक यह एक्शन रेव पार्टी मामले में हुआ है। कुछ समय पहले एल्विश पर गैरकानूनी रेव पार्टियां करने और उसमें जहरीले सांपों की...

Mar 17, 2024 18:41

Short Highlights
  • सागर ठाकुर की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
  • पत्रकार को दी थी धमकी
  • मेनका गांधी संग भी हुआ था विवाद 
News Delhi : बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम अक्सर विवादों में घिरा रहता है। एल्विश पर कई बार मारपीट के आरोप भी लग चुके हैं। ऐसे ही एक विवाद के चलते नोएडा पुलिस ने रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक यह एक्शन रेव पार्टी मामले में हुआ है। कुछ समय पहले एल्विश पर गैरकानूनी रेव पार्टियां करने और उसमें जहरीले सांपों की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन एल्विश के लिए ये विवाद कोई नये नहीं हैं। आज हम आपको एल्विश से जुड़े कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जब स्वरा भास्कर से लिया था पंगा
एल्विश और विवादों का पुराना रिश्ता है, वह अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही विवादों से जुड़े हैं। जिस विवाद की हम बात कर रहे वह विवाद काफी पुराना है। यह मामला 2018 का है, जब स्वरा भास्कर की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी। इस दौरान स्वरा ने एल्विश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया था। जिसके चलते दोनों भिड़ गए। और इस दौरान स्वरा ने एल्विश के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

सागर ठाकुर की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ समय पहले एल्विश यादव ने एल्विश यादव एक होटल में यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें एल्विश यादव कुछ लोगों के साथ मिलकर सागर ठाकुर को पीटते दिखे। सागर ने इस मामले में गुरुग्राम पुलिस में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला इतना बढ़ गया था कि सोशल मीडिया की जंग शुरू हो गई थी। लेकिन, बाद में दोनों में समझौता भी हो गया था।

कुशा कपिला और आशिका भाटिया को किया था रोस्ट
एल्विश के बड़बोलेपन ने भी कई बार उसे परेशानियों में डाला है। जिसका एग्जांपल एल्विश का कुशा कापिला और आशिका भाटिया से विवाह है। दरअसल, एल्विश ने दोनों को रोस्ट किया था। एल्विश ने आशिका को रोस्ट करते हुए उसकी बॉडी शेमिंग की थी। जिसके चलते आशिका ने एल्विश को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। ऐसे ही एल्विश ने कुशा कपिला को सस्ती करीना कपूर कहा था। इनके बीच खूब विवाद हुआ था।

रेस्टोरेंट में एक आदमी को मारा था थप्पड़
कुछ समय पहले एल्विश यादव के ऑफिशियल फैन अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एल्विश यादव रेस्टोरेंट में एक शख्स को पीटते हुए दिख रहा था। रेस्टोरेंट में हाथापाई करते हुए एल्विश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, यह वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट का था, जहां एक शख्स ने एल्विश की मां को गाली देने पर एल्विश ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद एल्विश ने एक ऑडियो क्लिप रिलीज करके इस मामले पर सफाई भी दी थी।

पत्रकार को दी थी धमकी
कुछ समय पहले एल्विश यादव की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह कुछ लोगों को धमकी दे रहा था। एल्विश यादव ने पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी और न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े गौरव के साथ सौरभ गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद से ही एल्विश यादव के उल्टे दिन शुरू हो गए।

मेनका गांधी संग भी हुआ था विवाद 
कोबरा कांड में भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई थी। इसके बाद पुलिस एल्विश और उसकी गैंग के बाकी सदस्यों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधियनियम 1972 की धारा-9, 39, 48ए, 49, 50 और 51 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये सभी धाराएं गैर जमानती हैं। पांच आरोपियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के तौर पर हुई है। इस मामले में बताया जाता है कि एल्विश ने मेनका गांधी के साथ भी बतमीजी की थी। हालांकि बाद में एल्विश ने मेनका से माफी भी मांग ली थी।

Also Read

इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

8 Jul 2024 01:53 PM

नेशनल Instagram App : इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

इंस्टाग्राम के नए क्विट मोड फीचर से यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म से ब्रेक लेने में मदद मिलेगी। यह फीचर खासकर मानसिक स्वास्थ्य और वेलबीन्ग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है... और पढ़ें