पीएम मोदी का ऐलान : लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, जानिए आडवाणी से पहले कौन कौन हुआ सम्मानित ?

 लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, जानिए आडवाणी से पहले कौन कौन हुआ सम्मानित ?
UPT | प्रधानमंत्री मोदी और लालकृष्ण आडवाणी

Feb 03, 2024 13:30

यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में व्यक्ति के अभूतपूर्व योगदान को ध्यान में रखकर दिया जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत साल 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति...

Feb 03, 2024 13:30

Short Highlights
  •  लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान
  • भारत रत्न देने की शुरुआत साल 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी
  • जानिये आडवाणी से पहले कौन कौन हुआ सम्मानित
Bharat Ratna Award : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है। उन्होंने अपने जीवन में जमीनी स्तर पर काम करने से शुरुआत कर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आडवाणी को यह सम्मान दिया जाएगा। मोदी ने सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी से बात की और उन्हें बधाई दी।

1944 से 1955 में किस-किस को सम्मानित किया गया ?
यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में व्यक्ति के अभूतपूर्व योगदान को ध्यान में रखकर दिया जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत साल 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 02 जनवरी के दिन की थी। आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन हस्तियों को भारत रत्न मिल चुका है। पहली बार साल 1954 में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन,और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1955 में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

1957 से 1963 में किस-किस को यह पुरस्कार मिला ?
इसके बाद साल 1957 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत को यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद साल 1958 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे को यह सम्मान दिया गया था।1961 में पुरुर्षोत्तम दास टंडन, बिधान चंद्र रॉय को यह सम्मान दिया गया था। 1962 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान दिया गया था। 1963 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।1963 में डॉ. पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

1966 से 1980 में कौन-कौन सम्मानित हुआ ?
1966 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1975 में वीवी गिरी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1976 में के.कामराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1980 में सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

1983 से 1992 में किस-किस को मिला भारत रत्न ?
1983 में आचार्य विनोवा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1988 में मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1990 में दक्षिण अफ्रीका के डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला, डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1991 में पूर्व प्रधानंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत) ,मोरारजी रणछोड़जी देसाई , सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 1992 में सत्यजीत रे को मरणोपरांत, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

1997 से  2001 में कौन-कौन हुआ भारत रत्न से सम्मानित ?
1997 में अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।1998 में मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बालक्ष्मी , चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 1999 में जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन,पंडित रविशंकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 2001 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

2009 से 2024 तक किस-किस को मिली भारत रत्न की उपाधि ?
2009 में पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।2014 में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचन्द्र राव को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।2019 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 2024 में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया जो भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में दो कार्यकाल तक रहे। 

Also Read

मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

4 Oct 2024 08:25 PM

नेशनल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने चलाया बड़ा ऑपरेशन : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियारों का बड़ा जखीरा भी पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 30 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर स्थित अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच घने जंगल में हुआ। और पढ़ें