Lalu Yadav Health : लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में भर्ती

लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में भर्ती
UPT | लालू यादव एम्स में भर्ती।

Jul 24, 2024 00:08

आरजेडी मुखिया लालू यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

Jul 24, 2024 00:08

Lalu Yadav Health : आरजेडी मुखिया लालू यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक लालू यादव सोमवार को ही दिल्ली गए थे। बता दें कि लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में साल 2022 के दिसंबर महीने में लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। उनको उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था। इसके बाद से उनकी स्वास्थ्य में काफी सुधार हुई। इसके बाद से वह पटना में ही रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लालू प्रसाद यादव दिल्ली गए थे। दिल्ली जाने के क्रम में लालू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा था, लेकिन मंगलवार को यह खबर निकलकर सामने आई कि खराब स्वास्थ्य की वजह से लालू यादव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 
लालू यादव की अस्पताल वाली तस्वीर जैसे ही सामने आई। उसके बाद आरजेडी के समर्थक और लालू यादव के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

बता दें कि आरजेडी के नवनिर्वाचित सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फेसबुक पर लिखा कि लालू यादव की तबीयत खराब है। दरअसल, सुरेंद्र प्रसाद यादव ने लिखा कि  मेरे गुरु और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती का समाचार मिलने पर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 

Also Read

डेस्कटॉप पर एआई का मिलेगा नया अनुभव, विंडोज यूजर्स को मिलेगा लाभ

18 Oct 2024 12:04 PM

नेशनल OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT एप : डेस्कटॉप पर एआई का मिलेगा नया अनुभव, विंडोज यूजर्स को मिलेगा लाभ

विंडोज सिस्टम पर ChatGPT का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। OpenAI ने आखिरकार विंडोज लैपटॉप और कंप्यूटर यूजर्स के लिए ChatGPT का अलग से एप लॉन्च कर दिया... और पढ़ें