दिल्ली में सांसद राहुल गांधी ने डीटीसी बस में की यात्रा : चालकों-मार्शलों से की बात, जानें क्या थी वजह

चालकों-मार्शलों से की बात, जानें क्या थी वजह
UPT | राहुल गांधी ने डीटीसी बस में की यात्रा।

Aug 28, 2024 22:10

राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ‘व्हाट्सऐप’ चैनल पर साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों एवं बस मार्शलों के साथ मुलाकात और चर्चा हुई और फिर डीटीसी बस में एक मज़ेदार यात्रा।

Aug 28, 2024 22:10

New Delhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस चालकों तथा मार्शलों से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की। राहुल ने दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बस डिपो के निकट बस चालकों और मार्शलों से बातचीत की। बता दें कि रायबरेली के सांसद ने पिछले महीने यूपी के सुल्तानपुर में एक मोची की दुकान पर बैठकर चप्पल सिली थी। उस समय भी उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

राहुल ने तस्वीरें की साझा
राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ‘व्हाट्सऐप’ चैनल पर साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों एवं बस मार्शलों के साथ मुलाकात और चर्चा हुई और फिर डीटीसी बस में एक मज़ेदार यात्रा। उन्होंने लिखा अपनों के साथ, उनके मुद्दों पे बात!

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राहुल गांधी की इस बस यात्रा की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल लोगों का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है? देश में करोड़ों ऐसी आवाजें हैं, जो भयावह आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की बात सुनना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार उन्हें सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं। आज उन्होंने डीटीसी की बस में यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं साझा कीं। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

14 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें