ऑथर Mazkoor Alam

Lucknow News : लखनऊ में बसने की तैयारी कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी, ढूंढ़ रहे हैं प्लॉट

लखनऊ में बसने की तैयारी कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी, ढूंढ़ रहे हैं प्लॉट
Uttar Pradesh Times | Pankaj Tripathi

Jan 11, 2024 19:02

अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपिक को लेकर इन दिनों पंकज त्रिपाठी चर्चा में हैं। वह मानते हैं कि वाजपेयी की भूमिका करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। कवि अटल बिहारी वाजपेयी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कवि तो बहुत हुए, मगर अटल को जन-जन जानता था।

Jan 11, 2024 19:02

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी की भूमिका करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। कवि अटल बिहारी वाजपेयी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कवि तो बहुत हुए, मगर अटल को जन-जन जानता था। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने  कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उनकी टीम को बहुत सपोर्ट मिला। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ से उनका बहुत जुड़ाव है। वह गोमतीनगर में प्लॉट ढूंढ़ रहे हैं। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी भी लखनऊ में ही रहा करते थे।

मुंबई से फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद जाएंगे अयोध्या
पंकज ने अयोध्या राम मंदिर जाने की भी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जब मुंबई से फ्लाइट की सेवाएं शुरू हो जाएगी तो वह दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि कमाल की जगह है अयोध्या। सरयू से उनका पुराना नाता है। जो नदी अयोध्या से गुजरती है उसके तीन नाम है। 

पंकज बोले- चुपके से जाते हैं मंदिर 
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह इस समय राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के कारण अयोध्या में हाई सिक्योरिटी है। वही बाद में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह काशी विश्वनाथ भी जाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि मंदिर जाते समय उन्हें कोई न देखे। उनकी वजह से किसी को परेशानी न हो। चुपके से मंदिर जाते हैं। प्रभु से मिलते हैं और मीडिया से बिना मिले चले जाते हैं। उनके लिए आस्था का मतलब यही है। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

6 Oct 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें