75वां गणतंत्र दिवस : 2015 से 2024 तक... देखें 10 सालों में कैसे बदले पीएम मोदी की पगड़ी के रंग

2015 से 2024 तक... देखें 10 सालों में कैसे बदले पीएम मोदी की पगड़ी के रंग
Uttar Pradesh Times | 10 सालों में कैसे बदले पीएम मोदी की पगड़ी के रंग

Jan 26, 2024 17:31

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के कपड़ों पर देश में खूब चर्चा हुई। पीएम मौके के हिसाब से अपने अलग-अलग कपड़ों के लिए जाने भी जाते हैं।

Jan 26, 2024 17:31

Short Highlights
  • देश मना रहा है 75वां गणतंत्र दिवस
  • पीएम मोदी के केसरिया साफे की हो रही चर्चा
  • अपने परिधानों को लेकर चर्चा में रहते हैं पीएम
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौके और दस्तूर के अनुसार अपना परिधान चुनने के लिए जाने जाते हैं। चाहें भारत हो या कोई और देश, पीएम मोदी के परिधान की चर्चा अवश्य होती है। आज भी 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी केसरिया रंग की 'बांधनी' पगड़ी पहने नजर आए। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी की पगड़ी के रंग कैसे बदले, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

2015 से 2019 तक बदले साफे के रंग
पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था।काले रंग के सूट के साथ पहने इस साफे में कई रंग थे जिसमें गहरा हरा और लाल रंग भी था। 2016 में पीएम ने चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसमें लाल रंग की धारियां बनी हुई थीं। 2017 में पीएम मोदी ने गुलाबी रंग का साफा बांधा था। 2018 में पीएम ने कई रंगों वाला साफा बांधा था। वहीं 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम ने लाल और पीले रंग का साफा बांधा था।
 
2020 से 2024 तक दिखा ऐसा रूप
2020 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केसरिया रंग का बंधेज साफा बांधा था। लेकिन 2021 में वह एक खास पगड़ी में नजर आए। ये लाल रंग की हलारी पगड़ी थी जिसे जामनगर के शाही परिवार ने पीएम को तोहफे में दिया था। 2022 में पीएम ने पगड़ी की बजाय उत्तराखंड से जुड़ी ब्रह्मकमल टोपी पहनी। वहीं 2023 में पीएम ने बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी, जिसके साथ एक सफेद स्टॉल भी ओढ़ा था। अब 2024 में भी पीएम ने केसरिया रंग की बांधनी पगड़ी पहनी है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें