Rajiv Gandhi Death Anniversary : राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पापा आपके सपने, मेरे सपने...

राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पापा आपके सपने, मेरे सपने...
UPT | कांग्रेस नेता राहुल गांधी

May 21, 2024 10:36

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है और उनके साथ बचपन की एक तस्वीर भी साझा...

May 21, 2024 10:36

New Delhi News : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है और उनके साथ बचपन की एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने अपने मैसेज में कहा है कि उनके पिता के सपने और आकांक्षाएं उनकी जिम्मेदारियों के साथ हैं। उन्होंने इस मैसेज के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे अपने पिता के साथ किसी राजनीतिक यात्रा पर दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ पार्टी के कई सीनियर नेता भी नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट कर इमोशनल मैसेज भी लिखा, पापा, आपके सपने, मेरे सपने... आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां.... आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा...
 
सोनिया गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि
21 मई को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित वीर भूमि समाधि स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पति स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर भूमि समाधि स्थल पर पहुंचने पर श्रीमती गांधी ने स्व. राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 
खरगे ने भी किया याद
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राजीव गांधी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
 
आज के दिन ही हुई थी राजीव गांधी की हत्या
21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या हुई थी। जांच में पता चला था कि उनकी हत्या एक महिला ने की थी, जो मानव बम बनाकर वहां आई थी। वह राजीव गांधी के पास अपनी कमर में बम बांधकर गई थी और उनके पैर छूने के लिए झुकी और बम का ट्रिगर दबा दिया। इस हमले में राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें