RRB NTPC Vacancy 2024 : रेलवे में निकलेंगी 10 हजार से ज्यादा भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

रेलवे में निकलेंगी 10 हजार से ज्यादा भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
UPT | RRB NTPC Vacancy 2024

Jul 26, 2024 23:39

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में बड़ी संख्या में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 10,884 रिक्तियां सामने आएंगी...

Jul 26, 2024 23:39

New Delhi : रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में बड़ी संख्या में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 10,884 रिक्तियां सामने आएंगी, जिसमें स्टेशन मास्टर, टिकट सुपरवाइजर, टिकट क्लर्क, गार्ड और क्लर्क शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक विद्याधर शर्मा ने सभी आरआरबी जोनों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। भर्तियां दो स्तरों पर की जाएंगी। एक 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए और दूसरी ग्रेजुएट युवाओं के लिए।



निम्नलिखित पदों के लिए भर्ती
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361
  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 1985
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990
  • ट्रेन क्लर्क: 68
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2684
  • स्टेशन मास्टर: 963
  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1737
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1371
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 725

154 पद भरे जाएंगे
सूत्रों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया 16 रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों में संचालित की जाएगी। उत्पादन इकाइयों में कुल 154 पद भरे जाएंगे, जबकि रेलवे जोनों में 10,730 पदों की नियुक्ति की जाएगी। इस साल के लिए नियमित नियुक्तियों के उद्देश्य से रेलवे भर्ती कैलेंडर लागू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक तिमाही में भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश रेलवे भर्ती बोर्ड और संबंधित कार्यालयों को दिए गए हैं।

जोन वाइज पद इस प्रकार हैं
पूर्व मध्य 247
मध्य 1243
पूर्व तटीय 778
पूर्व 1079
उत्तर मध्य 616
पूर्वोत्तर 246
उत्तर सीमांत 773
उत्तर 816
उत्तर पश्चिम 180
दक्षिण मध्य 332
दक्षिण पूर्व 542
दक्षिण तटीय 1046
दक्षिण 819
दक्षिण पश्चिम 555
पश्चिम मध्य 156
पश्चिम 1302

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें