कमजोर हो गई टेलीग्राम की सुरक्षा : कंपनी सरकार को देगी यूजर्स का डाटा, जानें क्या कहते हैं सीईओ...

कंपनी सरकार को देगी यूजर्स का डाटा, जानें क्या कहते हैं सीईओ...
UPT | Symbolic Image

Sep 24, 2024 12:52

यदि आप Telegram का उपयोग इसके सुरक्षित प्लेटफॉर्म के लिए कर रहे हैं तो आपको एक महत्वपूर्ण चेतावनी दे दें कि Telegram के CEO पावेल दुरोव ने हाल ही में खुलासा किया है कि यह मैसेजिंग एप...

Sep 24, 2024 12:52

New Delhi News : यदि आप Telegram का उपयोग इसके सुरक्षित प्लेटफॉर्म के लिए कर रहे हैं तो आपको एक महत्वपूर्ण चेतावनी दे दें कि Telegram के CEO पावेल दुरोव ने हाल ही में खुलासा किया है कि यह मैसेजिंग एप किसी भी समय सरकार के साथ उपयोगकर्ताओं की जानकारी साझा कर सकता है। इसमें फोन नंबर, आईपी एड्रेस और संदेश शामिल हैं।

कानूनी आवश्यकताओं के तहत जानकारी साझा करने की प्रक्रिया
दुरोव के बयान के अनुसार Telegram अब अवैध गतिविधियों के संदेह में उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी को कानून प्रवर्तन एजेंसियों या सरकारी संस्थाओं के साथ साझा करेगा। यह बदलाव पिछले महीने तब आया जब फ्रांसीसी अधिकारियों ने दुरोव पर अवैध गतिविधियों की जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


टेलीग्राम की सेवा की शर्तों में बदलाव
दुरोव ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी ने अपनी सेवा की शर्तों को अपडेट किया है। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब Telegram अवैध वस्तुओं या सामग्री की खोज करने वाले उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगा। यदि कोई उपयोगकर्ता इस प्रकार की सामग्री खोजने या साझा करने का प्रयास करता है तो Telegram उनके फोन नंबर और आईपी एड्रेस को अधिकारियों को सौंप सकता है यदि कानूनी रूप से आवश्यक हो।

उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अपनाएं जाएंगे नए तरीके
दुरोव ने स्पष्ट किया कि Telegram की खोज कार्यक्षमता का उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं को अपने दोस्तों को खोजने और समाचारों तक पहुंचने में मदद करना है। न कि अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देना। इस दिशा में प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग कर रहा है। ताकि ड्रग्स, धोखाधड़ी या बाल शोषण जैसे अवैध कंटेंट को खोजने से रोका जा सके।

Also Read