New Delhi : ये हैं भारतीय क्रिकेटर्स की अमीर बीवियां, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

ये हैं भारतीय क्रिकेटर्स की अमीर बीवियां, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग
UPT | भारतीय क्रिकेटर्स की अमीर बीवियां

Feb 26, 2024 14:43

साक्षी धोनी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी है। बचपन से एक दूसरे के दोस्त रहे, साक्षी और धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए...

Feb 26, 2024 14:43

New Delhi : भारत में क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लोगों में क्रिकेट और क्रिकेटर को लेकर काफी उत्साह है। फैंस क्रिकेटरों के लाइफ से जुड़ी हर एक अपडेट जानने की इच्छा रखते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं,भारतीय क्रिकेटर्स के अमीर बीवियों के बारे में।

साक्षी धोनी
साक्षी धोनी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी है। बचपन से एक दूसरे के दोस्त रहे,साक्षी और धोनी ने 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी धोनी की कुल संपत्ति 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो 41 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। साक्षी धोनी 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' की सीईओ हैं, जहां उनकी कुल संपत्ति का अधिकांश हिस्सा कंपनी में उनके शेयर से आता है।

नताशा स्टेनकोविक
नतासा स्टेनकोविक,फेमस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी है। दोनों ने 31 मई 2020 को कोरोना के कहर के बावजूद बड़ी ही सादगी के साथ कोर्ट में शादी की थी और फिर 14 फरवरी 2023 को पूरे रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी की। नताशा बॉलीवुड में एक मॉडल, डांसर और एक्टर हैं। नताशा स्टेनकोविक की कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये है। नताशा मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए 30 लाख से 1 करोड़ के बीच मांग करती हैं।

रिवाबा जडेजा
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात में बीजेपी नेता हैं। साल 2016 में रवींद्र जडेजा से शादी करने से पहले वह रीवा सोलंकी थी। साल 2022 में चुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा पहुंची रिवाबा जडेजा के पास करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। रिवाबा के पास आलीशान घर के अलावा हाई एंड गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास 57.60 लाख रुपये के गहने हैं। वहीं नकद 4.70 लाख है।

अनुष्का शर्मा
फेमस बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है। दोनों ने इटली में 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा। अनुष्का हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। वहीं, एंडोर्समेंट के लिए वे 5 से 10 करोड़ रुपये की सालाना आय लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है।

अंजलि तेंदुलकर
अंजली तेंदुलकर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी है। अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं। सचिन और अंजलि का रोमांस पांच साल चला फिर 1955 में दोनों ने शादी कर ली। अंजलि तेंदुलकर की कुल संपत्ति $160 मिलियन है।

Also Read

गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

5 Oct 2024 05:36 PM

नेशनल यूपी में फिर आया बारिश का अलर्ट : गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें