UP News : सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में उठाई मांग, यूपी को चार भागों में किया जाए विभाजित

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में उठाई मांग, यूपी को चार भागों में किया जाए विभाजित
UPT | सांसद चंद्रशेखर आजाद

Aug 07, 2024 23:39

बुधवार को संसद में यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मांग की कि उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जाए।  उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर...

Aug 07, 2024 23:39

UP News : बुधवार को संसद में यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मांग की कि उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जाए।  उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर की एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि उनका भी मानना था कि राज्य छोटे होने से विकास तेजी से होता है। लोगों को रोजगार मिलता है, जिससे वहां खुशहाली आती है। चंद्रशेखर ने इसके साथ ही एससी-एसटी (SC- ST) समाज में वर्गीकरण को लेकर शीर्ष अदालत के जनगोंग अगला का विरोध करते हुए सरकार से इस पर अपना स्टैंड क्लीयर कर लेख की बात कही। यह भी कहा कि कोर्ट के इस फैसले को लेकर दलित और आदिवासी समाज में बहुत गुस्सा है।

25 करोड़ से अधिक है यूपी की आबादी
चंद्रेशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसके बावजूद भी बजट में कुछ भी नहीं मिला है। यहां पर सबसे अधिक 6 लेख सदस्य उत्तर प्रदेश से जीत कर आए हैं। यूपी की आबादी 25 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यह जीवन जीने के लिए पर्याप्त नहीं है। जीने के लिए और भी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता होती है। जीवन जीने के लिए जो चाहिए उसके लिए सरकार के पास कोई उपाय भी नहीं है।

हमें प्रदेश की जनता की चिंता है : चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है लेकिन उसकी विकास गति बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश सरकार की चिंता नहीं है लेकिन प्रदेश की जनता की चिंता है। इसलिए मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित किया जाए। बाबासाहेब आंबेडकर ने भी भाषाई आधार पर राज्यों के गठन की बात कही थी। Thoughts on Linguistic States पुस्तक में बाबासाहेब ने छोटे राज्यों की वकालत की थी। 

Also Read

UP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

5 Oct 2024 11:44 AM

नेशनल एक्शन मोड में NIA : UP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य टेरर फंडिंग मामलों में शामिल संदिग्धों का पता लगाना है। और पढ़ें