कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर :  प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की तैयारी, राहुल की भी...

प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की तैयारी, राहुल की भी...
UPT | रायबरेली में प्रियंका के पोस्टर

Feb 29, 2024 19:51

रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। इस सुगबुगाहट के बीच रायबरेली में लगाए गए प्रियंका के पोस्टरों ने सरगर्मी बढ़ा दी है। पार्टी नेता दावा कर रहे हैं कि जल्द ही यूपी में राहुल गांधी की भी सक्रियता देखने को मिलेगी।

Feb 29, 2024 19:51

Noida / Raebareli : कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। इस सुगबुगाहट के बीच रायबरेली में लगाए गए प्रियंका के पोस्टरों ने सरगर्मी बढ़ा दी है। अगर ऐसा हुआ तो वह अपनी मां की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। 

पार्टी में क्या चल रहा
कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि अभी टिकट को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सोनिया के बाद इस सीट पर प्रियंका या राहुल में से कोई दावेदार होगा। हाईकमान के निर्णय का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि जो भी प्रत्याशी होगा, उसके लिए यूपी कांग्रेस पूरी शिद्दत से मेहनत करेगी। पार्टी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही यूपी में राहुल गांधी की भी सक्रियता देखने को मिलेगी।

रायबरेली में क्या चल रहा
रायबरेली लोकसभा की मौजूदा सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद अब यह कयास लगने लगे हैं कि अब गांधी परिवार से लोकसभा चुनाव के लिये कौन प्रत्याशी दावेदार होगा। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और लोगों का भावनात्मक जुड़ाव भी कांग्रेस की तरफ देखने को रहा है। इसका अंदाजा शहर में लग रहे प्रियंका गांधी पोस्टरों से अंदाजा लगाया जा सकता है। रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर एक होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें लिखा है- रायबरेली की यही पुकार, प्रियंका गांधी अबकी बार। 

लोग क्या कहते हैं
रायबरेली को जो कुछ भी मिला है वह कांग्रेस वह गांधी परिवार की देन है। रायबरेली के शिवकुमार यादव कहते हैं- सब यही चाहते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी यहां आएं और चुनाव लड़ें। इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक बरसों से यह मोहब्बत एक तरफ से नहीं, दोनों तरफ से है। होर्डिंग लगने की बात पर रामेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली चुनाव लड़ीं तो जनता अपने वोटों  से भारी बहुमत देकर विजयी बनाएगी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताकर बोलने से बच रहे हैं।

Also Read

नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

20 Sep 2024 11:59 AM

नेशनल इंस्टाग्राम के बदले नियम : नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है, खासकर उन किशोरों के लिए जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। मेटा ने इंस्टाग्राम पर किशोरों के अनुभव को सुरक्षित और निजी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। और पढ़ें