Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
Aug 21, 2024 06:00
Aug 21, 2024 06:00
उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि, खनन, निर्माण, ट्रांसपोर्ट और रियल इस्टेट में खासी प्रगति हासिल की है। इसमें भी ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज एवं कम्युनिकेशन सेक्टर में सर्वाधिक मजबूती देखने को मिली है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जहां 22.84 लाख करोड़ रुपए से अधिक था, वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 यह बढ़कर 25.48 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 और वित्तीय वर्ष 2023-24 के बीच सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कई सेक्टर्स में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
नौ योजनाओं में 1455 भूखंड उपलब्ध कराएगा मेडा
अगर आप घर बनाने का सपना देख रहे हैं,तो मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। मेडा ने अपनी नौ प्रमुख विकास योजनाओं में भूमि का मॉनेटाइजेशन कर 1455 प्लॉट उपलब्ध कराए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 6000 लोगों की आवास की आवश्यकता पूरी की जाएगी। इन प्लॉट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, और आपत्तियां ली जा रही हैं। इन प्लॉट्स में दुर्बल आय वर्ग (EWS) से लेकर उच्च आय वर्ग (HIG) तक के लिए विकल्प मौजूद हैं। यह प्लॉट अगले महीने ई-नीलामी और लॉटरी के माध्यम से बेचे जाएंगे, जिनका बेस प्राइस 575 करोड़ रुपये है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
यूपी में कई लाख डीएल अटके
यूपी में आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए अप्लाई करने वालों के लिए एक समस्या मुसीबत बन गई है। इसकी वजह से उन्हें डीएल मिलने में महीनों लग रहे हैं। हालात ये है कि अभी भी करीब 1 लाख डीएल अटक गए हैं। उन्हें अपने डीएल के लिए फिलहाल अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में रोजाना ही सर्वर ठप रहने या स्लो चलने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। दूर-दराज से आए डीएल आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
शामली में नगरपालिका का कड़ा कदम
शामली नगरपालिका ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके अनुसार शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला हाल ही में हुई एक घटना के बाद लिया गया, जिसमें एक पिटबुल कुत्ते ने दो किशोरों पर हमला किया था। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने स्पष्ट किया कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य शहर में पाले जा रहे कुत्तों की संख्या और उनकी नस्लों का सही आंकड़ा प्राप्त करना है। इससे प्रतिबंधित नस्लों के कुत्तों की पहचान और नियंत्रण में मदद मिलेगी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू
उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे यूपी के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग की अंतिम तिथि 24 अगस्त है,और उम्मीदवार 24 अगस्त को 2 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में नए नियम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 20 अगस्त को, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 23 अगस्त से शुरू होने वाली इस परीक्षा में लगभग 9.50 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा के अनुसार, करीब 20 हजार अभ्यर्थियों को संदिग्ध माना गया है। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचकर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। बता दें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कड़े नियमों का पालन करना होगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
पावर ग्रिड में हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 2024 के लिए है और इसके तहत विभिन्न ट्रेड्स में कुल 1027 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आज, 20 अगस्त 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अंतिम तिथि 8 सितंबर 2024 है, जिसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
Also Read
17 Sep 2024 07:40 PM
सोमवार को स्टेशन रोड पर स्कूटी सवार मां बेटी से छिनैती का प्रयास किया था, छिनैती के प्रयास में हुई दुर्घटना से माँ बेटी घायल हुई थी। पुलिस ने... और पढ़ें