टूरिज्म के मामले में आगे निकला अयोध्या : 6 महीने में घूमने आए 11 करोड़ लोग, जानिए वाराणसी और प्रयागराज का हाल

6 महीने में घूमने आए 11 करोड़ लोग, जानिए वाराणसी और प्रयागराज का हाल
UPT | टूरिज्म के मामले में आगे निकला अयोध्या

Sep 15, 2024 20:27

उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष पर्यटन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें अयोध्या ने प्रमुख भूमिका निभाई है। वर्ष 2024 के पहले छह महीनों में, प्रदेश में कुल 33 करोड़ पर्यटक आए।

Sep 15, 2024 20:27

Short Highlights
  • टूरिज्म के मामले में आगे निकला अयोध्या
  • राम मंदिर बनने के बाद बढ़े टूरिस्ट
  • यूपी का टूरिज्म कर रहा आकर्षित
New Delhi : उत्तर प्रदेश ने इस वर्ष पर्यटन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें अयोध्या ने प्रमुख भूमिका निभाई है। वर्ष 2024 के पहले छह महीनों में, प्रदेश में कुल 33 करोड़ पर्यटक आए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13 करोड़ से भी अधिक है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद, यहां की लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है। इस समय तक अयोध्या में लगभग 11 करोड़ पर्यटकों ने दर्शन किए, जो वाराणसी को भी पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में सबसे अधिक संख्या है। 

वाराणसी और प्रयागराज में भी पहुंचे टूरिस्ट
अयोध्या की बढ़ती लोकप्रियता के चलते, अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, और आगरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ उमड़ी है। वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जबकि प्रयागराज में 4.54 करोड़ और मथुरा में 3.08 करोड़ पर्यटक आए। आगरा में भी 76 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, जो इस ऐतिहासिक शहर की वैश्विक पर्यटन मान्यता को प्रमाणित करता है। 

यूपी का टूरिज्म कर रहा आकर्षित
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष प्रदेश में कुल 32 करोड़ 98 लाख पर्यटक आए, जिसमें 32 करोड़ 87 लाख घरेलू और 10 लाख 36 हजार विदेशी पर्यटक शामिल हैं। ये आंकड़े 2022 के पूरे साल के आंकड़ों से भी अधिक हैं, जब कुल 31 करोड़ 86 लाख पर्यटक आए थे। इस उल्लेखनीय वृद्धि ने उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया है, और इसे धार्मिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बना दिया है।

राम मंदिर बनने के बाद बढ़े टूरिस्ट
अयोध्या का रामलला मंदिर, जो हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक प्रमुख आकर्षण बन गया है, ने प्रदेश के पर्यटन पर गहरा प्रभाव डाला है। रिसर्च फर्म जैफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में अयोध्या, मक्का और वेटिकन सिटी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी पीछे छोड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसे राज्य की बड़ी उपलब्धि करार दिया है और कहा है कि प्रदेश में निरंतर पर्यटन स्थलों और सुविधाओं के विकास के साथ, उत्तर प्रदेश एक प्रमुख वैश्विक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

Also Read

एसएससी एमटीएस के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

19 Sep 2024 03:10 PM

नेशनल SSC MTS Admit Card : एसएससी एमटीएस के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने इन पदों के लिए... और पढ़ें