The Diary of West Bengal Trailer : पश्चिम बंगाल के दंगों पर वसीम रिजवी ने बनाई फिल्म, निशाने पर आई ममता सरकार

पश्चिम बंगाल के दंगों पर वसीम रिजवी ने बनाई फिल्म, निशाने पर आई ममता सरकार
UPT | Wasim Rizvi

Jan 29, 2024 17:28

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कल अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे है...

Jan 29, 2024 17:28

Lucknow News : अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कल अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे है। वसीम रिज़वी की यह फिल्म पश्चिम बंगाल में हुए दंगों पर आधारित है। रिज़वी ने इस फिल्म का नाम "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" रखा है। वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी इस हिंदी फीचर फिल्म के निर्माता है और इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा की निर्वाचित विधायिका अग्निमित्रा पॉल ने विशेष रूप से अभिनय किया है।
 
ममता सरकार पर खड़े किए सवाल
वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने अपनी इस फिल्म के जरिए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को भी घेरा है। दीदी की सरकार में हुए दंगे और कार्रवाइयों पर बनी यह फिल्म का एलान वसीम रिज़वी पिछले वर्ष ही कर चुके है। वसीम रिज़वी ने फिल्म बनाने से पहले ही ममता सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे।
 
लखनऊ में लॉन्च होगा ट्रेलर
भले ही वसीम रिज़वी ने यह फिल्म पश्चिम बंगाल पर बनाई हो लेकिन इसके ट्रेलर की लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली है। कल फिल्म के निर्देशक और निर्माता के साथ मुख्य किरदार निभाने वाली विधायिका अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहेंगी। लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने इसकी भव्य लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है।
 
वसीम रिजवी का विवादों से रहा है पुराना नाता
इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का विवादों से पुराना नाता रहा है। त्यागी अक्सर इस्लाम धर्म पर टिप्पणी और विवादित बयान जारी करते रहे है। त्यागी पर यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में खुर्द बुर्द और ज़मीनों को बेचने के साथ भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप है। वसीम रिज़वी पर CBI का भी कड़ा शिकंजा कस चुका है वहीं उनका परिवार भी पूर्व में उनसे अलग होने का ऐलान कर चुका है। देश के बड़े शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद से वसीम रिज़वी की लड़ाई भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। मौलाना कल्बे जवाद और शिया समाज के हजारों लोग वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रदर्शन भी कर चुके है।
 
हेट स्पीच में जेल भी जाना पड़ा
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को एक हेट स्पीच मामले में कई दिन जेल की भी हवा खिलाई है। त्यागी ने एक धर्म संसद में इस्लाम धर्म और मुसलमानों के साथ औरतों को लेकर भी टीका टिप्पणी की थी, जिसके चलते वसीम रिज़वी उर्फ त्यागी को कई दिन हरिद्वार जेल में रहना पड़ा था।
 
पूर्व की सरकारों में खूब काटी मलाई
उत्तर प्रदेश की सपा और बसपा सरकारों में वसीम रिज़वी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बने रहे। बसपा सरकार में सतीश चंद्र मिश्र और नसीमुद्दीन के साथ वसीम रिज़वी का खूब नाम जुड़ा वहीं सपा सरकार में वसीम रिज़वी आजम खान के बेहद करीब पहुंच गए। पिछली सरकारों में लगातार वसीम रिज़वी शिया वक्फ बोर्ड की सर्वोच्च कुर्सी पर आसीन रहे और इस दौरान उनपर हेर फेर के कई गंभीर आरोप लगे। हालांकि योगी सरकार आने के बाद वसीम रिजवी से यह कुर्सी छीन गई और वह गुमनामी में चले गए। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रिजवी ने फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। वह एक बाद एक विवादित मुद्दों पर फिल्म बनाकर चर्चा में बने रहते है। बहरहाल वसीम रिजवी की अब यह फिल्म क्या कमाल करती है और दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह आने वाला समय बताएगा।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें