महिला दिवस पर मिला तोहफा : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने की तारीफ

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने की तारीफ
UPT | सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

Mar 08, 2024 14:57

सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। पीएम मोदी ने इस संबंध में जानकारी दी है। सुधा मूर्ति देश की सबसे बड़ी लोकोमोटिव कंपनी में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।

Mar 08, 2024 14:57

Short Highlights
  • राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुईं सुधा मूर्ति
  • पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
  • 775 करोड़ की मालकिन हैं सुधा मूर्ति
New Delhi : इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। उन्होंने सुधा मूर्ति को इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। सुधा मूर्ति के पति एन आर नारायणमूर्ति सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक हैं। सुधा मूर्ति के त्याग और प्रेरणा के बाद ही नारायण मूर्ति ने यह उपलब्धि हासिल की है।

पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर लिखा- 'मुझे खुशी है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा जैसे क्षेत्र में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। ज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।' 775 करोड़ की मालकिन हैं सुधा मूर्ति
सुधा मूर्ति वर्तमान में 775 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं। उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया। वह सोशल एक्टिविस्ट और लेखक भी हैं। उन्होंने 8 उपन्यास लिखे हैं।  वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं। इतनी विशाल संपत्ति के बाद भी सुधा मूर्ति की पहचान बेहद सादगी पसंद महिलाओं में होती है। कहते हैं कि उन्होंने 24 साल से एक साड़ी तक नहीं खरीदी है।

सुधा मूर्ति के उधार से पड़ी इंफोसिस की नींव
सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की मुलाकात पुणे स्थित टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) में हुई। दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब भी वह दोनों डेट पर जाते थे, तो सुधा ही बिल पेमेंट करती थीं। शादी के बाद नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से ही 10 हजार रुपये उधार लेकर इंफोसिस की नींव रखी थी। आज इंफोसिस देश की टॉप कंपनियों में से एक है।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें