प्रयागराज में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।जिसमें कुछ लड़के मारपीट करते नजर आ रहे हैं। रोहित मिश्रा...
Prayagraj News : बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष को दबंगों ने पीटा, जानें क्या है मामला...
![बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष को दबंगों ने पीटा, जानें क्या है मामला...](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-06-28t155048904-70786.jpg)
Jun 28, 2024 16:25
Jun 28, 2024 16:25
ये है पूरा मामला
प्रयागराज के मम्फोर्डगंज इलाके में गुरुवार की देर रात दबंगों ने बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा के साथ मारपीट की गई है। इसमें रोहित मिश्रा को मामूली चोटें आईं हैं। वीडियो में देखने में आ रहा है कि किसी बात को लेकर युवक से कहासुनी हो रही थी, जो अचानक मारपीट में तब्दील हो जाती है। रोहित मिश्रा को किसी धारदार चीज से युवक मार देता है। जिसमे कुछ मामूली चोट आई है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
शुक्रवार की सुबह आरोपी दबंगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस दौरान छात्रों की भीड़ थाने पर मौजूद रही। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Also Read
![5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी 5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-thumbnail-2024-07-05t145523517-36680.jpg)
5 Jul 2024 02:55 PM
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार युवक सरेआम डीजल की चोरी कर फरार हो गया... और पढ़ें