दलित महिला के साथ दो युवकों ने की दरिंदगी : विरोध करने पर तोड़ दिया हाथ, शिकायत करने पर पुलिस ने थाने से भगाया

विरोध करने पर तोड़ दिया हाथ, शिकायत करने पर पुलिस ने थाने से भगाया
UPT | दलित महिला के साथ दो युवकों ने की दरिंदगी

Sep 04, 2024 17:06

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ मुस्लिम युवकों ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया। 31 अगस्त को शाम के समय महिला खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी

Sep 04, 2024 17:06

Short Highlights
  • दलित महिला के साथ युवकों ने की दरिंदगी
  • विरोध करने पर की मारपीट
  • पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Fatehpur News : फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ मुस्लिम युवकों ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया। 31 अगस्त को शाम के समय महिला खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, जहां उसे मोहल्ले के दो युवकों ने पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। 

विरोध करने पर की मारपीट
विरोध करने पर महिला की मारपीट की गई, उसका हाथ तोड़ दिया गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला का मेडिकल भी कराया गया है। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को सारी घटना की जानकारी दी।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
एक सितंबर को महिला ने थाना जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला को गलत तरीके से डांटकर थाना से भगा दिया गया। इसके बाद महिला ने भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार की मदद ली, जिन्होंने एसपी से इस मामले की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस कड़ी में पुलिस द्वारा उचित विधिक कार्यवाही की जा रही है। फतेहपुर के ललौली क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें