Prayagraj News : जल निगम और PWD के खोदे गड्ढों से रोजाना होते हैं हादसे, जाम की मुसीबत अलग...

जल निगम और PWD के खोदे गड्ढों से रोजाना होते हैं हादसे, जाम की मुसीबत अलग...
UPT | पीडब्ल्यूडी और जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे

Jun 17, 2024 10:50

प्रयगराज में कुंभ मेला 2025 को लेकर जो निर्माण कार्य एक साल पहले होने चाहिए, वो निर्माण कार्य अब शुरू किया है। इससे पूरे शहर के लोग बुरी तरह परेशान हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया...

Jun 17, 2024 10:50

Short Highlights
  • एक साल पहले जो कार्य होने चाहिए, वो अब शुरू किया गया है।
  • पूरे शहर के लोग परेशान हैं, घर से निकलना दूभर हो गया है।
  • शहर के हर इलाके में जल निगम और लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा खोदा है।
Prayagraj News : प्रयगराज में कुंभ मेला 2025 को लेकर जो निर्माण कार्य एक साल पहले होने चाहिए, वो निर्माण कार्य अब शुरू किया है। इससे पूरे शहर के लोग बुरी तरह परेशान हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। प्रयागराज शहर का ऐसा कोई भी इलाका नहीं है, जिसे जल निगम या फिर लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा न खोदा हो। हर तरफ सड़क के किनारे आपको गड्ढा खुदा हुआ मिल जाएगा। जिससे प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। पूरे वातावरण में धूल ही धूल उड़ रही है, जिससे लोगों को सांस की बीमारियां हो रही हैं।

विभागों की लेटलतीफी के कारण जनता परेशान
सम्बंधित विभागों की लेटलतीफी के कारण आम आदमी सफर कर रहा है। सड़कों पर खुदाई होने से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई है। प्रयागराज के बहराना, परेड, रामबाग, कीडगंज चौक, सिविल लाइन्स, अशोक नगर, मीरापुर, नुरुल्ला रोड, फाफामऊ, बेली रोड़, झूसी चुंगी, नैनी पुल पर पूरे दिन जाम लग रहा है। घण्टों जाम में फंसे लोग तपती दोपहरी में बिलबिला रहे हैं। 

पीडब्ल्यूडी और जल निगम ने खोदे गड्ढे
एक तो वैसे भी सड़कें छोटी हैं, ऊपर से सीवर लाइन और सड़क निर्माण के लिए PWD और जल निगम ने गड्ढे खोद खोदकर छोड़ रखे हैं। पुलिस ने गड्ढों के किनारे बैरिकेड लगा दिए हैं, ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन, इन्हीं गड्ढों से पूरा शहर परेशान है। किसी को अगर संगम जाना है तो उसे आधा दिन लग जायेगा, क्योंकि इन सड़कों पर गाड़ियां चलती नहीं, बल्कि रेंगती हैं। यही हाल हर सड़क का है। आज भी आधे से ज़्यादा शहर में भीषण जाम लगा हुआ है। पुलिस पूरा दिन जाम खुलवाने में लगी रहती है। 

सड़क के चौड़ीकरण का हो रहा कार्य
कुम्भ मेला 2025 के लिए सरकार ने सौन्दर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के लिए काफी पहले ही बजट पास कर दिया था। लेकिन, सम्बंधित विभागों ने निर्माण का संज्ञान तब लिया, जब कुम्भ मेले में महज़ कुछ महीने बचे हैं। अगर ये कार्य पिछले साल हो जाते तो आम नागरिकों को रोज़ रोज़ की परेशानी न होती। पब्लिक हर दिन प्रशासन को कोस रही है।

Also Read

यूपी बोर्ड ने शुरू की परीक्षा केन्द्र बनाने की प्रक्रिया, प्रिंसिपल से मांगे आवेदन...

19 Sep 2024 03:45 PM

प्रयागराज Prayagraj News : यूपी बोर्ड ने शुरू की परीक्षा केन्द्र बनाने की प्रक्रिया, प्रिंसिपल से मांगे आवेदन...

माध्यमिक शिक्षा परिषद् की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा कराने के लिए केन्द्र व्यवस्था करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य से आवेदन मांगे गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार फरवरी 2025 में कराई... और पढ़ें