Kaushambi News : लाल सोना को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

लाल सोना को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल
UPT | पिपरी थाना

Feb 24, 2024 15:53

कौशांबी में लाल सोना यानी बालू के अवैध खनन को लेकर यमुना नदी की तलहटी हमेशा से खून से लाल होती रही है। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। यमुना नदी की तलहटी में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है।

Feb 24, 2024 15:53

Short Highlights
  • दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे
  • मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
Kaushambi News : कौशांबी में लाल सोना यानी बालू के अवैध खनन को लेकर यमुना नदी की तलहटी हमेशा से खून से लाल होती रही है। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। यमुना नदी की तलहटी में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए हैं। पिपरी थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित बालू घाट पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लादने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा और बेलचा चला। मारपीट से घाट पर भगदड़ मच गई। मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के मझियारी घाट पर बालू खनन के लिए पट्टा है। मझियारी घाट से बालू का खनन कर उसका परिवहन पिपरी थाना इलाके से किया जाता है। खनन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे बालू को बराबर करने के लिए मजदूर एक वाहन से 100 रुपया लेते हैं। बालू बराबर करने को लेकर कई बार सैदपुर और तिल्हापुर गांव के मजदूर आमने-सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सैदपुर गांव निवासी सुनील निषाद लोड ट्रक को फावड़े से बराबर कर रहा था। तभी तिल्हापुर गांव के मजदूर इसका विरोध करने लगे। दोनों तरफ से इकट्ठा हुए लोग गाली-गलौंज करने लगे। कुछ ही देर बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा और बेलचा लेकर टूट पड़े। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। घटना में एक तरफ से सैदपुर निवासी सुनील निषाद, नीरज, आशीष घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बंशी लाल, जीवन लाल, मसूरी और मीही लाल घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

क्रॉस केस दर्ज
इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का मामला

5 Jul 2024 12:34 PM

प्रयागराज Prayagraj News : प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का मामला

मोहम्मद जलील नाम का एक युवक, जो प्रतापगढ़ जिले के नरसिंगढ़ का निवासी है, किसी काम से प्रयागराज आया था। जैसे ही वह मऊआईमा ओवरब्रिज पर पहुंचा, कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया। और पढ़ें