महिला बंदी ने हवालात में दिया बच्चे को जन्म : प्रशासन ने मिलकर मनाया जन्मोत्सव, जेल अधीक्षक ने रखा बेटी का नाम

प्रशासन ने मिलकर मनाया जन्मोत्सव, जेल अधीक्षक ने रखा बेटी का नाम
UPT | महिला बंदी ने हवालात में दिया बच्चे को जन्म

Jun 12, 2024 20:03

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। 25 दिन पहले एक निरुद्ध महिला बंदी ने बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार को जेल में ने बच्ची का नामकरण संस्कार कराया गया...

Jun 12, 2024 20:03

Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। 25 दिन पहले एक निरुद्ध महिला बंदी ने बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार को जेल में ने बच्ची का नामकरण संस्कार कराया गया। जेल अधिक्षक ने बेटी का नाम मानवी रखा। इस दौरान जेल में मौजूद और सामाजिक संगठन की महिलाओं ने  सोहर गीत गाकर खुशी जताई।

महिला पर धोखाधड़ी का आरोप
बता दें कि चित्रकूट जनपद के सरधुआ की रहने वाली माया देवी पत्नी मंगल के खिलाफ सैनी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। एक फरवरी को सैनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जब महिला को गिरफ्तार किया गया, जब वह 4 माह की गर्भवती थी।

महिला ने बेटी को दिया जन्म
महिला ने 25 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया। बच्चे की खबर सुनते ही बड़े अफसरों ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल में नामकरण समारोह का आयोजन किया जाए। मातृत्व सुख पाने के इस अनमोल पल में महिला बंदी की खुशी को बढ़ने के लिए जेल प्रशासन ने बच्ची के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम रखा। इसमें सामाजिक संगठन की महिलाएं भी शामिल हुईं।

नामकरण संस्कार को कराया संपन्न
सामाजिक संगठन की महिलाओं और जेल में मौजूद महिलाओं ने मिलकर गीत गाए। पूरे रीति- रिवाजों के साथ नामकरण संस्कार पूर्ण कराया गया। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बच्ची का नामकरण किया और प्यारा सा नाम मानवी रखा। महिला बंदी और उसकी बेटी को उपहार भी दिए गए।

Also Read

5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

5 Jul 2024 02:55 PM

कौशांबी कार सवार का गजब कारनामा : 5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार युवक सरेआम डीजल की चोरी कर फरार हो गया... और पढ़ें