कौशाम्बी से झकझोरने वाली खबर : साइंस का पेपर खराब होने पर छात्र ने की आत्महत्या, आखिरकार क्यों उठाया ऐसा कदम...

साइंस का पेपर खराब होने पर छात्र ने की आत्महत्या, आखिरकार क्यों उठाया ऐसा कदम...
UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर

Mar 01, 2024 15:25

जिले से सुसाइड करने का मामला सामने आया है। कोशाम्बी में हाई स्कूल के एक छात्र ने रात में हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर...

Mar 01, 2024 15:25

Short Highlights
  • सुनसान कमरे में लटका मिला शव
  • फतेहपुर का रहने वाला है आदित्य
Kaushambi News : जिले से सुसाइड करने का मामला सामने आया है। कौशाम्बी में हाई स्कूल के एक छात्र ने रात में हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि आदित्य की बोर्ड परीक्षा में साइंस का पेपर खराब हो गया था। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार होता जा रहा था। इसके बाद उसने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी।

सुनसान कमरे में लटका मिला शव
उसके मित्रों  के मुताबिक, आदित्य मेस में खाना खाने नहीं आया तो छात्रों ने इसकी सूचना वार्डन को दी और उसकी तलाश शुरू की। वार्डन ने जब कमरों में उसको ढूंढना शुरू किया, तभी छात्र का शव हॉस्टल के एक सुनसान कमरे में लटका मिला। वह स्कूल ड्रेस पहना हुआ और गले में उसके आई कार्ड भी पड़ा था। इसके बाद वार्डन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
यह मामला पश्चिम शरीरा के बरैसा गांव में पंडित दीन दयाल आश्रम पद्धति विद्यालय का है। यहां जिले के गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाया जाता हैं। सभी बच्चे स्कूल हॉस्टल में ही रहते हैं। फतेहपुर धाता के बम्हरौली गांव का रहने वाला आदित्य कुमार भी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। आदित्य 10वीं का छात्र है। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह उसने साइंस का पेपर दिया था। दोस्तों के मुताबिक, आदित्य पेपर खत्म होने के बाद से काफी सोच विचार में बैठा था। दोपहर का लंच भी उसने नहीं किया। वह अकेले बैठा था, तो उन्होंने उसे टोका था। जिसके बाद वह हॉस्टल के कमरे में अपने बेड पर लेट गया। देर रात खाने के समय आदित्य कुमार हॉस्टल की मेस में खाना खाने नहीं आया था। इसके बाद वार्डन ने उसके दोस्तों ने पूछताछ की। मगर उन लोगों ने कहा कि उन्हें उसके बारे में पता नहीं है। इसके बाद वार्डन ने उसकी तलाश शुरू की। आदित्य का शव हॉस्टल के सुनसान कमरे में लटका मिला।

Also Read

प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का मामला

5 Jul 2024 12:34 PM

प्रयागराज Prayagraj News : प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का मामला

मोहम्मद जलील नाम का एक युवक, जो प्रतापगढ़ जिले के नरसिंगढ़ का निवासी है, किसी काम से प्रयागराज आया था। जैसे ही वह मऊआईमा ओवरब्रिज पर पहुंचा, कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया। और पढ़ें