कौशांबी जिले में अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से ईद की खरीदारी करने निकलीं दो युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।गंभीर हालत में तीनों झुलसे लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
कौशांबी में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट : ईद की खरीदारी करने निकलीं दो युवतियों समेत तीन लोग झुलसे
Apr 05, 2024 11:57
Apr 05, 2024 11:57
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
जानकारी के मुताबिक कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के महर्षि कॉलेज भरवारी में अचानक तेज आवाज के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया। ट्रांसफॉर्मर फटते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान ईद की खरीददारी कर घर वापस जा रहीं दो युवतियां और एक युवक ट्रांसफॉर्मर के खौलते हुए तेल की चपेट में आने से झुलस गए। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
महर्षि डिग्री कॉलेज के पास हुआ हादसा
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी के परसरा बाईपास महर्षि डिग्री कॉलेज के पास स्थित धर्मकांटा के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इससे धर्मकांटा और राइस मिल को बिजली सप्लाई की जाती है। बुधवार की दोपहर में अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर फट गया। इसके फटने से उसमें खौल रहा तेल सड़क की तरफ चिंगारी के साथ गिरने लगा। वहीं भरवारी कस्बे से ईद की खरीददारी कर घर वापस जा रही सिरियावा गांव की शबा बानो, अक्शा बानो और पठन का पुरवा थाना संदीपन घाट का एक युवक अतुल खौलते हुए तेल की चपेट में आ गए और गंभीर झुलस गए। लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम, पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से गंभीर झुलसे तीनों लोगो को जिला अस्पताल भेजा गया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत है और ट्रांसफार्मर पर लोड भी अधिक था। जिसके चलते उसकी सीटी फेल हो गई और ब्लास्ट हो गया। इसमें तीन लोग झुलस गए है। अधिकारियो कों इसकी सूचना दे गई है। उनके आदेश के बाद जल्द ही उसको सही कराया जाएगा।
Also Read
18 Sep 2024 07:27 PM
इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के घर में आगजनी करने का आरोप है। कानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस वर्ष 7 जून को उन्हें और उनके चार अन्य सहयोगियों को दोषी ठहराया था... और पढ़ें