Kumbh Mela 2025 : खास ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी, विभागावार होंगे जैकेट के रंग

खास ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी, विभागावार होंगे जैकेट के रंग
UPT | Kumbh Mela 2025

Oct 26, 2024 16:25

प्रयागराज जंक्शन पर स्नान पर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ होती है, जिससे यात्रियों के लिए रेलकर्मियों की पहचान करना कठिन हो जाता है...

Oct 26, 2024 16:25

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों में रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस बार महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को विभाग के अनुसार अलग-अलग रंग की सेफ्टी जैकेट प्रदान की जाएगी। यह पहल श्रद्धालुओं को उनकी जरूरत के समय कर्मचारियों तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें... : त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, रेलवे तत्काल कोटे में जोड़ेगा 1280 नई सीटें
 
विभाग अनुसार रंगीन जैकेट
प्रयागराज जंक्शन पर स्नान पर्व के दौरान सबसे अधिक भीड़ होती है, जिससे यात्रियों के लिए रेलकर्मियों की पहचान करना कठिन हो जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए, एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने निर्णय लिया है कि सभी जंक्शनों पर तैनात कर्मचारियों को विभाग अनुसार रंगीन जैकेट दिए जाएंगे। 


जैकेटों के रंग इस प्रकार होंगे:
  • परिचालन विभाग: ग्रीनिश यलो
  • वाणिज्य विभाग: फ्लोरेसिन ग्रीन
  • आरपीएफ: ऑरेंज
  • मेडिकल स्टाफ: पिंक
  • कैरेज एंड वैगन: डार्क ग्रीन
  • इलेक्ट्रिकल: व्हाइट
  • रैपिड एक्शन टीम: पर्पल
सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कर्मचारियों की पहचान में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर सही व्यक्ति से संपर्क कर सकें। रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाले बोर्डों पर भी यह जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को विभागवार जैकेट के रंग की जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई पर इनाम रखने वाले की सांसत : जिसने एनकाउंटर पर 1,11,11,111 रुपये देने का किया ऐलान, उसकी हत्या को 1.5 करोड़ की सुपारी

Also Read

निर्दलीय नामांकन भरने पर जिला अध्यक्ष को पद से हटाया, सपा को दिया समर्थन

26 Oct 2024 06:36 PM

प्रयागराज फूलपुर उपचुनाव में कांग्रेस की सख्ती : निर्दलीय नामांकन भरने पर जिला अध्यक्ष को पद से हटाया, सपा को दिया समर्थन

 प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया... और पढ़ें