Prayagraj News : फूलपुर उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी होंगे मुज्तबा सिद्दीकी, तीन बार रह चुके हैं विधायक 

फूलपुर उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी होंगे मुज्तबा सिद्दीकी, तीन बार रह चुके हैं विधायक 
UPT | फूलपुर उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी होंगे मुज्तबा सिद्दीकी।

Oct 09, 2024 16:38

प्रयागराज के फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। फूलपुर सीट से मुज्तबा सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के पोर्टल पर आई खबर मिलते ही सपा नेताओं और...

Oct 09, 2024 16:38

Short Highlights
  • 2022 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से मात्र 2765 मतों से पराजित हुए थे।
  • 2002 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सोराव से विधानसभा का चुनाव जीते थे।
Prayagraj News : प्रयागराज के फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। फूलपुर सीट से मुज्तबा सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के पोर्टल पर आई खबर मिलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। 

सपा ने फिर यकीन जताया
समाजवादी से घोषित प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी तीन बार के विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में फूलपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट से उम्मीदवार भी थे। 2022 के चुनाव में कुल 100865 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से मात्र 2765 मतों से पराजित हुए थे। प्रवीण पटेल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई सीट से उपचुनाव में सपा ने मुज्तबा सिद्दीकी को पुनः प्रत्याशी बनाया है। 

1988 से राजनीति में सक्रिय हैं
मुजतबा सिद्दीकी मूलतः फूलपुर के वीर काजी गांव के रहने वाले हैं। इनका आवास शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग में भी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई के बाद गांव की राजनीति में सक्रिय रहे। वह वर्ष 1988 से वर्ष 1995 तक ग्राम प्रधान रहे। वर्ष 2002 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सोराव से विधानसभा का चुनाव जीते और लगातार 2012 तक वहां से विधायक रहे। 2012 में प्रतापपुर से चुनाव लड़े और हार गए। 2017 में फिर बसपा के टिकट पर प्रतापपुर से विधायक बने और 2020 में बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से उतारा था, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी से पराजित हो गए थे। समाजवादी पार्टी ने पुनः उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 

Also Read

फ्लाईओवर निर्माण के लिए विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद

9 Oct 2024 05:21 PM

प्रयागराज प्रयागराज को मिलेगी जाम से मुक्ति : फ्लाईओवर निर्माण के लिए विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ और विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी ने बुधवार को महाकुंभ के दृष्टिगत सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक के साथ निरीक्षण किया। और पढ़ें