Prayagraj News : फूलपुर में चढ़ा सियासी पारा, सपा और बसपा के प्रत्याशी तय, भाजपा के नाम का इंतजार

फूलपुर में चढ़ा सियासी पारा, सपा और बसपा के प्रत्याशी तय, भाजपा के नाम का इंतजार
UPT | उपचुनाव के ऐलान होते ही फूलपुर में चढ़ा सियासी पारा।

Oct 16, 2024 13:23

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 13 नवंबर को 9 सीटों पर मतदान होना है। उसमें एक प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट भी है। यूपी की चर्चित सीटों में इसका नाम...

Oct 16, 2024 13:23

Short Highlights
  • फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल की पत्नी समेत कई दिग्गज दौड़ में। 
  • कई दिग्गज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं की परिक्रमा में लगे हैं। 
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 13 नवंबर को 9 सीटों पर मतदान होना है। उसमें एक प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट भी है। यूपी की चर्चित सीटों में इसका नाम शुमार होता है।

ये हैं सपा बसपा के प्रत्याशी
उपचुनाव के लिए यहां पर सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी शिवबरन पासी को मैदान में उतारा था। जबकि सप्ताहभर पहले समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। तीन नामों की सूची लखनऊ भेजी गई है। इनमें से ही एक नाम भाजपा के उमीदवार के रूप में तय किया जाएगा। 

भाजपा और सपा की होगी अग्निपरीक्षा 
फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। ये चुनाव भाजपा और सपा की इस बार अग्निपरीक्षा तरह होगी। दूसरी तरफ बसपा भी अपनी खोई हुई सियासी जमीन पाने की जुगत में लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। लेकिन, इसमें एक बात और हो सकती है कि इंडिया गठबंधन की तरफ से एक प्रत्याशी को खड़ा किया जा सकता है। यूपी के 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 

भाजपा से टिकट के लिए दौड़ तेज 
उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही सूबे की हॉट सीट मानी जाने वाली फूलपुर को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सपा और बसपा ने इस सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा में टिकट के संभावित दावेदारों की रेस शुरू हो गई है। कई दिग्गज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं की परिक्रमा में लग गए हैं, लेकिन पार्टी के रणनीतिकार अपने तरीके से जिताऊ उम्मीदवार को तलाश रहे हैं। 

सांसद की पत्नी समेत कई दिग्गज दौड़ में 
विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी सूची है। इसमें सांसद प्रवीण पटेल की पत्नी गोल्डी पटेल भी शामिल हैं। फूलपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, अपना दल के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, फूलपुर ब्लॉक प्रमुख दीपेंद्र पटेल, गंगापार जिला अध्यक्ष कविता पटेल, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, डॉ. यूबी यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अश्वनी पटेल और अरुण सिंह पटेल भी टिकट की दौड़ में हैं।

Also Read

आजमगढ़ में यात्रियों की सुविधा के चलाई जाएगी 270 बसें, सड़क परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

16 Oct 2024 08:36 PM

प्रयागराज महाकुंभ-2025 : आजमगढ़ में यात्रियों की सुविधा के चलाई जाएगी 270 बसें, सड़क परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

महाकुंभ स्थल तक श्रद्धालुओं को लगातार 45 दिनों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए आजमगढ़ क्षेत्र से 270 बसें लगाई जाएंगी। और पढ़ें