Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में टूरिस्ट-गाड़ी को रोककर दबंगों ने की चालक की पिटाई

प्रतापगढ़ में टूरिस्ट-गाड़ी को रोककर दबंगों ने की चालक की पिटाई
UPT | पुलिस तहकीकात करते हुए।

Jun 24, 2024 15:23

अयोध्या से प्रयागराज जा रहे बनारस की टूरिस्ट गाड़ी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर…

Jun 24, 2024 15:23

Pratapgarh news (विकास गुप्ता) : प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार टूरिस्ट गाड़ी चालक को बुलेट सवार दबंगों ने रोककर पिटाई की। पिटाई का सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ। अयोध्या से प्रयागराज जा रहे बनारस की टूरिस्ट गाड़ी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।

अपने वाहन से टूरिस्ट को लेकर अयोध्या गया था
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला बाजार के पास वाराणसी का रोहित पांडेय अपने वाहन से टूरिस्ट को लेकर अयोध्या गया था। कल रविवार देर शाम प्रयागराज जा रहा था। अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे पर एक बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। वाहन के आगे बाइक खड़ी कर युवक चालक की पिटाई करने लगे। आसपास के लोग दौड़े तो तीनों भाग निकले।

सरेशाम चौराहे पर दबंगई के साथ ही लूट की भी चर्चा
सरेशाम चौराहे पर दबंगई के साथ ही लूट की भी चर्चा होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही चिलबिला चौकी इंचार्ज सुमित सिंह, शहर कोतवाल अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों को चिह्नित कर लिया गया। घायल चालक को मेडिकल कॉलेज भेजकर सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों को चिह्नित कर लिया।

तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया
आरोपित नगर कोतवाली बराछा के रहने वाले मनीष, शैलेंद्र और शुभम पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। चालक के साथ मारपीट की गई थी। तीनों आरोपित हिरासत में लिया गया है पूछताछ जारी है।

Also Read

न्यायालय कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, मुकदमों के बोझ से परेशान होकर की प्रार्थना सभा 

8 Jul 2024 01:10 PM

प्रयागराज Prayagraj News : न्यायालय कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, मुकदमों के बोझ से परेशान होकर की प्रार्थना सभा 

प्रयागराज की अदालतों में रोज बढ़ते मुकदमों के बोझ से परेशान प्रदेश के अदालती कर्मचारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश व अंजुमन हिमायतियान... और पढ़ें