उपभोक्ता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया- दुकानों से बिना बिल के सामान न खरीदें

सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया- दुकानों से बिना बिल के सामान न खरीदें
UPT | कुशुवापुर बाजार में उपभोक्ता संरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम

Sep 15, 2024 16:34

प्रतापगढ़ में सक्षम फाउंडेशन ने विकासखंड कालाकांकर के कुशुवापुर बाजार में उपभोक्ता संरक्षण के मुद्दे पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया...

Sep 15, 2024 16:34

Pratapgarh News :  प्रतापगढ़ में सक्षम फाउंडेशन ने विकासखंड कालाकांकर के कुशुवापुर बाजार में उपभोक्ता संरक्षण के मुद्दे पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं का शोषण अक्सर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक न होने के कारण होता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी रखने और उसका सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया कि उपभोक्ता दुकानों से बिना बिल के सामान न खरीदें और वस्तु पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य न दें। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं को वस्तुओं की गुणवत्ता देखकर ही खरीदारी करने का संकल्प लेना चाहिए।

वस्तुओं की गुणवत्ता की दी जानकारी
डॉ. सिंह ने उपभोक्ताओं को वस्तुओं की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करता है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उल्लेख किया कि उपभोक्ता संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए प्रदेश उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 18003452808 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।



जी.एस.टी. की प्रभावशीलता पर चर्चा की
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर एक महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है, जिसे 1 जुलाई 2017 से देशभर में लागू किया गया। इस प्रणाली को लागू करने के लिए संविधान में संशोधन भी किया गया। जी.एस.टी. के लागू होने के बाद, केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न करों को समाप्त कर एक ही अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू की गई। इसके अतिरिक्त, डॉ. नवीन सिंह ने उपभोक्ताओं के अधिकारों पर चर्चा की, जबकि महेंद्र प्रताप सिंह ने धोखाधड़ी के शिकार उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर बात की।

ये सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह, सचिव मनीष सिंह, डॉ. नवीन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, रविशंकर, संदीप, अंजली शुक्ला, रूबी जायसवाल, श्रद्धा, संजय कुमार, तेज प्रताप, अरुण और दीपिका पटेल सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Also Read

बुलडोजर एक्शन से पहले मदरसा कमेटी ने दिया 100 पन्नों का जवाब, SC भेजी कॉपी

19 Sep 2024 05:58 PM

प्रयागराज प्रयागराज नकली नोट केस : बुलडोजर एक्शन से पहले मदरसा कमेटी ने दिया 100 पन्नों का जवाब, SC भेजी कॉपी

प्रयागराज के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम में नकली नोट छापने और बच्चों के ब्रेनवॉश किए जाने के खुलासे के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तक पहुंच गया है। अब कमेटी ने सौ पन्नों का जवाब प्रस्तुत किया है। और पढ़ें