पूर्व विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा : दामाद के नाम से खरीदी थी बिल्डिंग, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

दामाद के नाम से खरीदी थी बिल्डिंग, करोड़ों की संपत्ति कुर्क
UPT | पूर्व विधायक विजय मिश्र के करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Mar 27, 2024 23:02

भदोही पुलिस ने बुधवार को संगम नगरी के अल्लापुर में स्थित पुराना साकेत अस्पताल की बिल्डिंग को कुर्क कर दिया। ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र की यह संपत्ति बताई जा रही है। इस समय...

Mar 27, 2024 23:02

Short Highlights
  • विजय मिश्रा के ऊपर 80 से अधिक मामले दर्ज हैं
  • दामाद के नाम से खरीदा था बिल्डिंग
     
Prayagraj News : भदोही पुलिस ने बुधवार को संगम नगरी के अल्लापुर में स्थित पुराना साकेत अस्पताल की बिल्डिंग को कुर्क कर दिया। ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र की यह संपत्ति बताई जा रही है। इस समय विजय मिश्र जेल में बंद हैं। विजय के खिलाफ भदोही और प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भदोही पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

करोड़ों की संपत्ति कुर्क
भदोही पुलिस बड़ी संख्या में फोर्स के साथ प्रयागराज के अल्लापुर में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने माफिया विजय मिश्र के इस करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर दिया। साथ ही मुनादी भी कराई गई। इसके पहले माफिया की बेटी सीमा मिश्रा और भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र के अलावा कई करीबियों के भी करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यह सभी संपत्ति प्रयागराज शहर के अलग-अलग इलाकों में हैं। पुलिस के अनुसार, माफिया की यह सारी संपत्ति आपराधिक कृत्य से बनाए गए धन से अर्जित की गई है। 

80 से अधिक मामले दर्ज
बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के ऊपर 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, लूट, छिनैती, मारपीट, संपत्ति हड़पने और दुष्कर्म जैसे मामले हैं। इस समय माफिया विजय मिश्र दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में सजा काट रहा है। इधर, पुलिस लगातार उसके कुनबे और करीबियों पर कार्रवाई कर रही है। अपराध से अर्जित उसकी सम्पत्तियों को पुलिस लगातार जब्त करने का कार्य रही है।

दामाद के नाम से खरीदा था बिल्डिंग
बीते 15 मार्च को प्रयागराज के बाघम्बरी गृह संस्थान योजना भवन संख्या- 48 आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन, जो कि साकेत अस्पताल के नाम से संचालित किया जा रहा था। भदोही के जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की अदालत ने साकेत अस्पताल को कुर्क करने का आदेश दिया था। इस भवन की अनुमानित कीमत 35 करोड़ पांच लाख रुपये है। इसे माफिया ने अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदा था। मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने अवैध धन को वैध रूप देने के लिए इसे अस्पताला के रूप में संचालित करा रहा है।

Also Read

डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

20 Oct 2024 05:55 PM

प्रयागराज प्रयागराज के केपी ट्रस्ट में विवाद छिड़ा : डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

विश्व के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट में 100 रुपये की सदस्यता को लेकर पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष के बीच रॉर छिड़ गई है। वर्तमान अध्यक्ष के अनुसार 100 रुपये के सदस्यता के माध्यम से ट्रस्ट मे आम कायस्थों के भागीदारी कराई जानी है। और पढ़ें