संगम पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर के परिसर में जैसे ही गंगा और यमुना का पानी प्रवेश करने लगा, घंटियों और शंखों से उनका स्वागत किया गया...
मां गंगा-यमुना ने हनुमान जी को दोबारा कराया स्नान : बुद्धिजीवियों ने जताई चिंता, महाकुंभ की तैयारियों में हो सकती है देरी
Sep 14, 2024 14:25
Sep 14, 2024 14:25
- मां गंगा-यमुना ने हनुमान जी को दोबारा कराया स्नान
- महंत बलवीर गिरी ने इसे बताया शुभ संकेत
- बुद्धिजीवियों ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जताई चिंता
महाकुंभ के लिए शुभ संकेत
दरअसल, कल सुबह से ही गंगा और यमुना के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो रही थी, जिसके चलते कम समय में कई फीट पानी ऊपर आ गया। इस बढ़ते जलस्तर के कारण, गंगा और यमुना का पानी बंधवा स्थित हनुमान मंदिर में प्रवेश कर गया। महंत बलवीर गिरी के अनुसार, हनुमान जी का दोबारा स्नान प्रयागराज और स्थानीय निवासियों के लिए एक शुभ संकेत है, साथ ही 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए भी इसे अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
बुद्धिजीवियों ने जताई चिंता
हालांकि, बुद्धिजीवी वर्ग ने चेतावनी दी है कि बढ़ते जलस्तर के कारण महाकुंभ के कार्यों में देरी हो सकती है। उनका कहना है कि जलस्तर के पहले कम होने के बाद किए गए कार्यों को अब दोबारा करना पड़ेगा और गीली मिट्टी पर काम करना संभव नहीं है। इसलिए, प्रशासन को संगम की रेती के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा, जिससे समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।
बारिश से बढ़ा जलस्तर
गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश का प्रभाव अब प्रयागराज पर भी नजर आ रहा है, जहां गंगा और यमुना का जलस्तर पिछले 12 घंटों में 2 मीटर से अधिक बढ़ गया है। बारिश का पानी यमुना और गंगा के माध्यम से प्रयागराज में आ पहुंचा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यमुना की सहायक नदियों केन और बेतवा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है, जिसका असर प्रयागराज में भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- जिले में महायोजना को मंजूरी : जमीन के इस्तेमाल के लिए लागू हुआ नया नियम, बदलेगी शहर की सूरत
Also Read
18 Sep 2024 07:27 PM
इस मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा के घर में आगजनी करने का आरोप है। कानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस वर्ष 7 जून को उन्हें और उनके चार अन्य सहयोगियों को दोषी ठहराया था... और पढ़ें