सपा नेताओं की उपचुनाव को लेकर बैठक : इंद्रजीत सरोज ने कहा- सभी सीटों पर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की होगी जीत

इंद्रजीत सरोज ने कहा- सभी सीटों पर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की होगी जीत
UPT | इंदरजीत सरोज बैठक को संबोधित करते हुए

Oct 03, 2024 19:53

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने गुरुवार को फूलपुर उपचुनाव के संदर्भ में विधानसभा क्षेत्र के सीलोखारा और वीरकाजी में सेक्टर, जोन प्रभारियों, बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की...

Oct 03, 2024 19:53

Prayagraj News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने गुरुवार को फूलपुर उपचुनाव के संदर्भ में विधानसभा क्षेत्र के सीलोखारा और वीरकाजी में सेक्टर, जोन प्रभारियों, बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि हर एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उनके माध्यम से हमें जनता की समस्याओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रयासों के चलते हमने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब दिया था।

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का दावा
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। पूर्व मंत्री ने भाजपा नेतृत्व की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को लोकतंत्र, संविधान एवं आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि आने वाले उप चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। पूर्व मंत्री सरोज ने समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती के लिये आवश्यक टिप्स भी दिए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।



बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, राम अवध पाल, महाबली यादव, शांति प्रकाश पटेल, सुभाष यादव, खिन्नी लाल पासी, शकील इस्माइल, भोला यादव, सर्वजीत पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Read

सहमति से बने संबंध को नहीं माना बलात्कार, महिला के आरोप खारिज

3 Oct 2024 09:21 PM

प्रयागराज शादी से मुकरने को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सहमति से बने संबंध को नहीं माना बलात्कार, महिला के आरोप खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि सहमति से बने लंबे समय के संबंध को केवल शादी के वादे के उल्लंघन के आधार पर बलात्कार नहीं माना जा सकता। और पढ़ें