पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का निधन : प्रयागराज की मेजा सीट से बनी थीं MLA, हैदराबाद के अस्पताल में इसलिए भर्ती कराना पड़ा....

प्रयागराज की मेजा सीट से बनी थीं MLA, हैदराबाद के अस्पताल में इसलिए भर्ती कराना पड़ा....
UPT | Neelam Karwaria

Sep 27, 2024 13:59

पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी थी और हाल ही में हैदराबाद के किम्स सनसाइन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था...

Sep 27, 2024 13:59

Prayagraj News : प्रयागराज के मेजा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी थी और हाल ही में उन्हें हैदराबाद के किम्स सनसाइन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में ले जाने पर पता चला कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था। इसकी वजह से  नीलम करवरिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया
दरअसल, पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। वो लिवर सिरोसिस की बीमारी से ग्रसित थी, जिसे लेकर उनका इलाज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों पहले उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 



आवास पर पहुंचे समर्थक
दुर्भाग्यवश, नीलम करवरिया की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व बीजेपी विधायक के परिवार में दो बेटियां, समृद्धि और साक्षी हैं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम सक्षम है। उनके निधन की खबर से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।

सीएम योगी ने जताया शोक
पूर्व भाजपा विधायक के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेजा विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदार करें। 
मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थीं- उप मुख्यमंत्री
इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीलम करवरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीलम एक मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थीं। बता दें कि पूर्व विधायक की शव यात्रा शुक्रवार शाम को हैदराबाद से प्रयागराज लाई जाएगी और अंतिम संस्कार की संभावना शनिवार को है।

हाल ही में जेल से बाहर आए उदयभान करवरिया
बता दें कि नीलम करवरिया के पति, उदयभान करवरिया, पूर्व विधायक हैं, जो हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। रिहाई के बाद उन्होंने पहले अपनी पत्नी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही थी। उदयभान के दो अन्य भाई, कपिल मुनि और वशिष्ठ मुनि करवरिया, अभी भी जेल में हैं। उदयभान को जेल से लेने के लिए नीलम करवरिया खुद गईं थीं। जिसके बाद से वो लगातार विभिन्न मंदिरों में दर्शन करते दिखाई दी थीं।

2017 में चुनीं गईं थी विधायक
गौरतलब है कि नीलम करवरिया साल 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गईं थीं। हालांकि, वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गई थीं। उन्हें उस चुनाव में फिर से टिकट मिला था, लेकिन वे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से हार गईं। इसके बाद, उन्हें लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Also Read

अशरफ के साले पर 25 हजार का इनाम, जैद के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस...

27 Sep 2024 02:27 PM

प्रयागराज Prayagraj News : अशरफ के साले पर 25 हजार का इनाम, जैद के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस...

माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ के साले और ज़ैनब के भाई ज़ैद मास्टर पर पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया है। ज़ैद पर रंगदारी और धमकी सहित वक्फ बोर्ड की ज़मीन को बेचने का भी आरोप... और पढ़ें