प्रयागराज न्यूज : बीवी से अफेयर के शक में दो डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट, पढ़िये क्या है पूरा मामला

बीवी से अफेयर के शक में दो डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट, पढ़िये क्या है पूरा मामला
UPT | मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज

Feb 27, 2024 16:27

संगम नगरी से अजीबो-गरीबों मामला सामने आया है। जहां महिला डॉक्टर से अफेयर होने के शक पर दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। जिले के सीएमओ...

Feb 27, 2024 16:27

Short Highlights
  • सीएमओ कार्यालय में दो डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट
  • बीवी से अफेयर होने के शक पर हुआ विवाद
Prayagraj News : संगम नगरी से अजीबो-गरीबों मामला सामने आया है। जहां महिला डॉक्टर से अफेयर होने के शक पर दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। जिले के सीएमओ कार्यालय में दो सरकारी डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। जिसमें एक डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस सीएमओ दफ्तर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस डॉक्टर को चोट आई है वो एक आई सर्जन हैं। और ऊपर से दिव्यांग भी हैं। वहीं, दूसरे डॉक्टर तो आर्थोपेडिक सर्जन है। आरोप है कि आर्थोपेडिक सर्जन ने आई सर्जन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि पहले तो जमीन पर पटका और फिर बेरहमी से पीट- पीटकर जख्मी कर दिया। दिव्यांग डॉक्टर जमीन पर तड़पते रहे, लेकिन फिर भी उसे मारता रहा। कुछ देर बाद जब ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर उसे अस्पताल भेजा।

पीड़ित डॉक्टर ने लगाया आरोप
पीड़ित डॉक्टर ने दूसरे डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि आर्थोपेडिक सृजन ने उसे ये कहते हुए मारा कि मेरी बीवी का तेरे साथ अफेयर चल रहा है। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव करके उनको बचाया। इसके बाद दिव्यांग डॉक्टर ने पुलिस को अपना बयान देकर आर्थोपेडिक पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में प्रयागराज के सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी को सजा भी मिलेगी।

पत्नी भी डॉक्टर हैं
दिव्यांग डॉक्टर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जबकि आर्थोपेडिक सर्जन शहर के पास के अस्पताल में कार्य करते है। और उनकी पत्नी भी एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य करती है।

लेटर देखते ही भड़के डॉक्टर
दिव्यांग डॉक्टर ने अपने पिता के नाम पर एक अस्पताल का पंजीकरण कराया था। दिव्यांग ने वो पंजीयन लेटर आर्थोपेडिक के डॉक्टर को दिखा कर खुशी जाहिर करते हुए कहा पिता जी के नाम से अस्पताल का पंजीकरण हो गया है। जब उस लेटर को आर्थोपेडिक के सर्जन ने देखा तो उसमे उसकी पत्नी का नाम लिखा हुआ था। जिसे देख कर वह भड़क गया और दिव्यांग डॉक्टर से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। दरअसल, दिव्यांग डॉक्टर के पंजीयन प्रमाण पत्र पर आर्थोपेडिक सर्जन की पत्नी का नाम है। और उस पर उसकी पत्नी का स्टांप भी लगा हुआ है। जिसमें उसकी साइन भी है।

Also Read

डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

20 Oct 2024 05:55 PM

प्रयागराज प्रयागराज के केपी ट्रस्ट में विवाद छिड़ा : डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

विश्व के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट में 100 रुपये की सदस्यता को लेकर पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष के बीच रॉर छिड़ गई है। वर्तमान अध्यक्ष के अनुसार 100 रुपये के सदस्यता के माध्यम से ट्रस्ट मे आम कायस्थों के भागीदारी कराई जानी है। और पढ़ें