पर्यावरण संरक्षण के लिए मंत्र : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई
UPT | स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता

Apr 12, 2024 11:23

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और इलाहबाद विश्वविद्यालय नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा "साहसिक यात्रा" निकाली गई, साइकिल से केपीयूसी छात्रावास गेट से गौहानिया...

Apr 12, 2024 11:23

Short Highlights
  • विश्वविद्यालय से पाटलेश्वर महादेव मंदिर तक 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा कार्यकर्ताओं ने तय किया
  • गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद वहां सफाई अभियान चलाया गया और मंदिर परिसर की सफाई की गई

 

Prayagraj News : पुरातन संस्कृति से युवाओं को परिचित कराने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा "साहसिक यात्रा" निकाली गई। साइकिल से केपीयूसी छात्रावास गेट से गौहानिया, कौंधियारा होते हुए देवरा गांव के पाटलेश्वर महादेव मंदिर तक 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा कार्यकर्ताओं ने तय किया। पूरा रास्ता कार्यकर्ताओं ने भारत मां की जय, जय श्री राम के घोष के साथ तय किया। इस कार्यक्रम को नगर संघचालक माननीय फूल सिंह जी ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में कुल 51 स्वयंसेवक ने भाग लिया।

स्वयंसेवियों न कार्यकर्ताओं का पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत
साहसिक यात्रा युवाओं को पर्यावरण बचाने व ऐसे नियमित अभ्यासों से उन्हे स्वस्थ बनाने को यह यात्रा आयोजित की गई है। रास्ते में कई जगहों पर स्थानीय स्वयंसेवियों न इन कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प-वर्षा कर किया। गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद वहां सफाई अभियान चलाया गया और मंदिर परिसर की सफाई की गई। इसके पश्चात सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इतनी लंबी यात्रा में सभी ने एक-दूसरे का किया उत्साहवर्धन
कार्यक्रम के संयोजक शिवांक सिंह ने कहा कि,"आयोजित की गई यात्रा काफी साहस भरी थी, जो युवा आज एक किलोमीटर भी पैदल या साइकिल से नहीं जाना चाहता, वहीं स्वयंसेवकों ने 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय की है। विश्वविद्यालय नगर के विद्यार्थी कार्यवाह ओंकार ने कहा कि आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इतनी लंबी यात्रा में सभी ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और इसे सफल बनाया। यहां आकर सभी ने टोंस नदी में स्नान किया उसके बाद सहभोज किया।

Also Read

प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

6 Oct 2024 12:26 PM

प्रयागराज सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया : प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

यूपी के सीएम योगी ने संगम नोज पर पहुंचकर सबसे पहले मां गंगा की पूजन के साथ उनको चुनरी और नारियल अर्पित कर महाकुंभ के सकुशल आयोजन के लिए प्राथना की। और पढ़ें