बाढ़ पीड़ितों से मिले सपा एमएलसी : बांटी राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी

बांटी राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी
UPT | बाढ़ पीड़ितों से मिले सपा एमएलसी

Sep 22, 2024 19:27

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में उतरे समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, जैसे आटा, चावल, दाल आदि का वितरण किया

Sep 22, 2024 19:27

Short Highlights
  • बाढ़ पीड़ितों से मिले सपा एमएलसी
  • सपा मुखिया के निर्देश पर पहुंचे नेता
  • लापरवाही पर जताई नाराजगी
Prayagraj News : प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में उतरे समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, जैसे आटा, चावल, दाल आदि का वितरण किया। इस अवसर पर सपा एमएलसी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कराई जा रही सफाई, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही पर नाराजगी जताई।

सपा मुखिया के निर्देश पर पहुंचे नेता
सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में आज संगनगरी में सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने दारागंज परेड में जीटी रोड पुल के नीचे किसी तरह जीवन यापन कर रहे पीड़ितों को राहत के रूप में राशन सामग्री वितरित की। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण किनारे झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहे सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं और अब पुल के नीचे कपड़े के पर्दे बनाकर आसियाना बना रहे हैं।

प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
सपा एमएलसी ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में सफाई, दवाओं के छिड़काव, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और राहत सामग्री के वितरण में प्रशासन की ओर से ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में नदियों के किनारे रह रहे लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन प्रदेश सरकार राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। इसलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

Also Read

2004 हाइब्रिड सोलर लाइट से जगमगाएगा मेला क्षेत्र, 391 करोड़ का निवेश

22 Sep 2024 06:14 PM

प्रयागराज महाकुंभ में रात को भी होगा दिन जैसा उजाला : 2004 हाइब्रिड सोलर लाइट से जगमगाएगा मेला क्षेत्र, 391 करोड़ का निवेश

विभिन्न विभागों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महाकुंभ क्षेत्र में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हो। बिजली विभाग ने भी इस बार कुछ नए कदम उठाए हैं... और पढ़ें